फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्टेट पेज के लिए

स्टेट पेज के लिए

Fri, 18 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्टेट पेज के लिए
ना प्रधानमंत्री ने बालक पालने, ना योगी ने, यही हाल मनोहर लाल का है, फिर क्यों करना भ्रष्टाचार: मुख्यमंत्री
विज्ञापन


यमुनानगर के साढौरा में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारियों पर कसा तंज, बोले-पहले नेताओं की जेब में जाता था पैसा, अब हम काम कराते हैं।
यमुनानगर
साढ़ौरा के विधायक बलवंत सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने यमुनानगर जिले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड में नौकायान की परमिशन दी जाएगी और बन संतोर हाथी पुनर्वास केंद्र को आम जनता के लिए खोला जाएगा। सरकार कलेसर में वन्य प्राणी उद्यान और आदिबद्री, कपाल मोचन, लोहगढ़ समेत तमाम धार्मिक स्थलों को स्मारक के रूप में बनाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रह है। यहां नौ डैम और सरस्वती नदी के विकास से संबंधित कार्यों पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार आने से पहले नेता विकास कार्यों की अधिकांश धनराशि अपनी जेब में रख लेते थे। जबकि विकास कार्यों पर मामूली सी राशि खर्च की जाती है। कई मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। अब देश के इमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक नकेल कस दी गई है। मुख्यमंत्री की इस बात सभी लोग हंसने लगे जब उन्होंने कहा कि ना प्रधानमंत्री ने बालक पालने, ना यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने। यही हाल मनोहर लाल है, फिर भ्रष्टाचार क्यों करना। यहां मुख्यमंत्री ने कमरे की 12 फीट ऊंची छत पर बनाएं गए मंच से लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री किसी के यहां खाने पर जाते हैं तो दांत घिसाई ले लेते थे, लेकिन यहां के विधायक बलवंत सिंह ने मुझे खाने पर बुलाया और 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर करवा लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं, लेकिन यमुनानगर तो मेरा घर है। इसलिए धन की चिंता मत करो और दिल खोल कर काम करवा लो। इस दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, मेयर मदन चौहान, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, विपिन सिंगला, महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर
7, 11, 12, 13, 14, 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed