{"_id":"5c3ce9d1bdec2273201782f9","slug":"15474960132050-51-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में 50 हजार लोगों के साथ दौडेंगे सीएम व 51 अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में 50 हजार लोगों के साथ दौडेंगे सीएम व 51 अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में 50 हजार लोगों के साथ दौडे़ंगे सीएम ओर 51 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष अधिकारी और एडीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जिले के 650 गांव में 70 हजार लोग प्री मैराथन में दौड़ चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ सरपंच, बच्चे और युवा पांच किलोमीटर की दौड़ चुके है। इससे रोड सेफ्टी के बारे में लोग जागरूक हुए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि इनते बड़े प्रयास के बाद 18 जनवरी को होने वाली सड़क सुरक्षा मैराथन होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम मनोहर लाल एक साथ 50 हजार से अधिक लोग मैराथन में दौड़ेंगे। जो एक इतिहास बनेगा और यमुनानगर पूरे देश में छा जाएगा। इसके लिए अभी तक 13 हजार लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। इसके अलावा प्री. मैराथन में अभी तक दौड़ चुके 70 हजार लोगों में से भी 35-40 हजार लोग इसमें दौड़ेंगे। एडीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उनके साथ मैराथन की ब्राड एंबेसडर बनाई गई भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मलेश्वरी ने भी बातचीत की। मौके पर एसपी कुलदीप सिंह यादव, डीएसपी हैड क्वाटर रणधीर सिंह, डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, खेल विभाग के प्रशिक्षक मौजूद रहे।
बॉक्स
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 51 खिलाड़ी बनेंगे मिशाल :
ओपी सिंह बताया कि मैराथन में सिडनी ओलंपिक 2000 में भारोत्तोलन में कांस्य पद प्राप्त करने वाली कर्णम मलेश्वरी, ओलंपिक प्रतिभागी और एशियाई खेल जकार्ता 2018 की हॉकी की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, सैफ खेल इस्लामाबाद 1998 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक पाने वाले विपिन कुमार, एशियन मास्टर गेम्स 2018 के भारोत्तोलन विजेता सुशील कुमार, दौड़ में दिल्ली मैराथन में स्वर्ण पदक विजेता केशो मानिकटहला को इस मैराथन के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। जो 18 जनवरी को आम लोगों के साथ दौड़कर मैराथन को सफल बनाएंगे। इनके अलावा राष्ट्रीय स्तर के अनेक खेलों के प्रतिभागी व विजेता दिव्यांका चौधरी, जितेंद्र सोलंकी, विश्वजीत, उर्मिला, ललित, रोहित शर्मा, प्रीति, अमन, अमन भारद्वाज, इंद्रजीत, चेतन, ईशा, साक्षी, हरविंद्र, पूनम दलाल, रंजीव, संदीप, दीव्यांशु, काजल, सीमा, प्रीति, सुशील, हर्षिता, रितु सिंह, मनप्रीत कौर, मुस्कान, आशीमा, मनोज कुमार, अंकित, पंकज, विक्की, कुसुम, विकास सहित 51 से भी अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। ये सभी खिलाड़ी एथलैटिक्स, वेट लिफटिंग, जिम्रास्टिक, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस व कुश्ती के खिलाड़ी है।
बॉक्स
चेस्ट नंबर का किया अनावरण :
एडीजीपी ओपी सिंह ने मैराथन के लिए सभी खिलाड़ियों के साथ चेस्ट नंबर का भी अनावरण किया। उन्होंने बताया कि 5, 11, 21 और 42 किलोमीटर की अलग-अलग मैराथन दौड़ के अलग-अलग चेस्ट नंबर और रंग होंगे। उन्होंने कहा कि मानवता के जान और माल की सुरक्षा को समर्पित इस मैराथन को सफल बनाने के लिए वह अपना पूरा सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
बॉक्स
दुघर्टनाओं में जा रही जानों को बचाने के लिए मैराथन अहम कदम :
सड़क सुरक्षा मैराथन की ब्रांड एंबेसडर कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि रोड सेफ्टी बहुत महत्वपूर्ण विषय है। मैराथन के लिए प्रशासन द्वारा इसके प्रति जागरूक करना बहुत अच्छा कदम है। सड़क पर दुर्घटनाओं से जा रही जानों को बचाने के लिए इतने बड़े मैराथन का आयोजन यमुनानगर में किया जा रहा है। इस कार्य के लिए पूरे देश भर में यमुनानगर और इस मैराथन को आयोजित करने वालों का नाम स्वाभिमान से लिया जाएगा। उन्होंने पूरे जिला वासियों से अनुरोध किया है कि उनके गृह जिला में इतनी बड़ी मैराथन हो रही है तो उसमें आप सब परिवार, मित्रों, परिजनों व परिचितों के साथ अवश्य भाग लें।
बॉक्स
सभी 13 थानों की पुलिस सुबह शाम कर रही प्री मैराथन :
डीसी गिरीश अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी 13 थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम प्री मैराथनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खिजराबाद, रादौर, कोटला से रटौली, यमुनानगर शहर, विश्वकर्मा चौंक से जोड़िया, फतेहगढ़ तुंबी से गांव बूटगढ़, मण्डौली से दौसानी तक व अन्य क्षेत्रों में प्री मैराथनों का आयोजन किया गया। प्री मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों ने संकल्प लिया है कि 18 जनवरी की यमुनानगर सड़क सुरक्षा मैराथन में भी वह भाग लेकर मैराथन को एतिहासिक रूप देंगे।
बॉक्स
ये रहेंगे रूट :
पांच किलोमीटर : जगाधरी बस स्टैंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक से रेलवे रोड पर सफायर होटल से वापस जगाधरी बस स्टैंड पर समाप्त होगी।
11 किलोमीटर : जगाधरी बस स्टैंड से अग्रसेन चौक, रेलवे रोड से होते हुए मधु चौक, प्यारा चौक से शहीद भगत सिंह चौक, नगर निगम कार्यालय से वापस जगाधरी बस स्टैँड पर आकर समाप्त होगी।
21 किलोमीटर : जगाधरी बस स्टेंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक से पुराना सहारनपुर रोड, लापरा से होते हुए कलानौर से वापस जगाधरी बस स्टैंड पर संपन्न होगी।
42 किलोमीटर : जगाधरी बस स्टैंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक, पुराना सहारनपुर रोड, लापरा से वापस साबापुर, बाकरपुर, कनालसी से होते हुए गांव शहजादपुर से वापस उसी रूट से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड पर समाप्त होगी।
फोटो :36 व 37