फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जठलाना निवासी मीना देवी ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2015 को गांव हड़तौल निवासी सतिंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों करण व रोहित ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed