फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर मैराथन रन फॉर सेफ्टी का शेड्यूल जारी, 1

यमुनानगर मैराथन रन फॉर सेफ्टी का शेड्यूल जारी, 1

Thu, 10 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर मैराथन रन फॉर सेफ्टी का शेड्यूल जारी, 1
मैराथन रन फॉर सेफ्टी का शेड्यूल जारी, 18 को सुबह सात बजे मुख्यमंत्री झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
विज्ञापन


यमुनानगर। यमुनानगर मैराथन रन फॉर सेफ्टी का शेड्यूल दोबारा से घोषित कर दिया है। पहले एक दिसंबर को इसका आयोजन किया जाना था लेकिन 15 नवंबर की रात यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत और नगर निगम चुनाव अधिसूचना के चलते मैराथन को टाल दिया था। अब 18 जनवरी को सुबह सात बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर कर यमुनानगर मैराथन को रवाना करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से वेब पोर्टल, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर दौड़ में शामिल होने व वालंटियर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। 16 जनवरी को मैराथन एक्स्पो का आयोजन होगा जिसमें चेस्ट नम्बर कार्ड दिए जाएंगे। मैराथन का लोगो और पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। मैराथन के आयोजन को लेकर आयोजन समिति, सब समितियों व अन्य समितियों का गठन किया है। बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी के दिशा निर्देशन में अलग-अलग पुलिस थानों के प्रबंधकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्री मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है।
शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि मैराथन दौड़ जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद सुबह सात बजे से पहले पहुंच जाएंगे। इस मैराथन दौड़ से लोगों का आपसी जुड़ाव होगा और वे बढ़-चढ़कर मैराथन दौड़ में भाग लें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 मैराथन हो चुकी है जिनमें से जींद, पंचकूला, अंबाला, सिरसा में एक-एक और हिसार में दो मैराथन हुई है। यह इतना बड़ा आयोजन होगा कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मैराथन की तैयारियों की फोटो शेयर करें
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि मैराथन के सफल आयोजन के लिए प्री-मैराथन दौड़ की जा रही हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों में उत्साह हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस दौड़ में हिस्सा ले सकता है। इसकी वेबसाइट, फेसबुक, टिवट्र और इंस्टाग्राम पेज है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी मैराथन की तैयारी के बारे में अपना फोटो यहां शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 2, 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed