फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बुढ़ापा पेंशन बनी टेंशन, पेंशन के लिए ताऊ की उम्र कितनी दो डाक्टर्स का बोर्ड करेगा फैसला

बुढ़ापा पेंशन बनी टेंशन, पेंशन के लिए ताऊ की उम्र कितनी दो डाक्टर्स का बोर्ड करेगा फैसला

Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन बनी टेंशन, पेंशन के लिए ताऊ की उम्र कितनी दो डाक्टर्स का बोर्ड करेगा फैसला
बुढ़ापा पेंशन बनी टेंशन, पेंशन के लिए ताऊ की उम्र कितनी, दो डॉक्टर्स का बोर्ड करेगा तस्दीक
विज्ञापन


यमुनानगर। बेशक ताऊ 80 साल की उम्र पार कर गया हो। वह अब अपनी पेंशन लगवाना चाह रहा तो यह इतना आसान नहीं है। ताऊ की उम्र पेंशन लायक है या नहीं इसका फैसला दो डॉक्टर्स का बोर्ड ही तय करेगा या फिर बुजुर्ग को अपनी आयु के पांच से छह ठोस प्रमाण देने होंगे। तभी पेंशन लगाना संभव होगा अन्यथा पेंशन नहीं लगेगी।
बॉक्स
आयु का दस्तावेज न होने पर मेडिकल बोर्ड करेगा तस्दीक
बुढ़ापा सम्मान भत्ता योजना के तहत जिन प्रार्थियों के पास सरकार द्वारा निर्धारित आयु के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है और उनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है, उनके लिए आयु तस्दीक करने के लिए दो चिकित्सक अधिकारियों का मेडिकल बोर्ड यमुनानगर सिविल अस्पताल में गठित किया गया है। जोकि प्रार्थियों की आयु तस्दीक करने का कार्य कर रहा। ऐसे प्रार्थी जिनके पास आयु का कोई भी प्रमाण पत्र नहीं हैं। इसके लिए वे जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में अपनी आयु के संबंध में प्रार्थना पत्र एवं एक शपथ पत्र देंगे, जिसके साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र या 15 वर्ष पुराना कोई रिहायश से संबंधित प्रमाण की फोटो प्रतियां उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
मेडिकल करवाने अस्पताल में उमड़ी बुजुर्गों की भीड़
दरअसल, बुढ़ापा पेंशन के लिए मेडिकल करवाने के लिए बुधवार को अस्पताल में बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तक बुजुर्गों की संख्या 500 से अधिक हो गई, जोकि शाम तक भी कम नहीं हुई। कुछ बुजुर्ग तो पहले नंबर के चक्कर में सुबह ही आ गए थे। मगर भीड़ ज्यादा होने के चलते अधिकतर का नंबर नहीं पड़ सकता। ऐसे में उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
भूखे-प्यासे रहने के बाद नहीं हुआ मेडिकल
वहीं बुजुर्ग राम प्रसाद, कश्मीरा सिंह, राजकुमार, रूलिया राम, सतप्रकाश, त्रिलोचन ने बताया कि वे अलग-अलग गांवों से आए हैं। उनके पास आधार कार्ड भी है, फिर भी उनकी पेंशन नहीं लग पाई है। अब पेंशन लगवाने के लिए उन्हें मेडिकल करवाना पड़ रहा है। डॉक्टर ही लिखकर दे रहे हैं वे पेंशन लायक है या नहीं। इसके लिए उन्हेें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉक्स
ये चिकित्सक मेडिकल बोर्ड में होंगे शामिल
इस मेडिकल बोर्ड में हड्डी व दंत दो चिकित्सक शामिल किए गए हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रार्थी की रीढ़ की हड्डी सहित शरीर की अन्य हड्डियों की जांच करेगा। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ बुजुर्ग के दांतों की संख्या का आंकलन लगाने के बाद ही उसकी उम्र को तस्दीक करेगा।
बॉक्स
दस्तावेजों की वेरीफिकेशन होगी ऑनलाइन
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा आवेदक द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की वेरीफिकेशन ऑनलाइन चेक किए जाएंगे। अधिकारी को शक होने पर आयु का दूसरा प्रमाण पत्र भी मांग सकता है। दूसरा प्रमाण पत्र न दिखाए जाने की सुरत में पेंशन फार्म रद्द भी की जा सकती है। सही दस्तावेज की जानकारी देने के बाद ही दोबारा से वह पेंशन के लिए अप्लाई कर सकता है।
वर्जन
पेंशन लगवाने के लिए जिन बुजुर्गों के पास निर्धारित आयु के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है और उनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है, उनके लिए आयु तस्दीक करने के लिए दो चिकित्सक अधिकारियों का मेडिकल बोर्ड यमुनानगर सिविल अस्पताल में गठित किया गया है। जोकि प्रार्थियों की आयु तस्दीक कर रहे हैं। यह कार्य गुरुवार को भी चलेगा।

-डॉ. विजय दहिया, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट।
वर्जन
विभाग की तरफ से दो डॉक्टर्स का बोर्ड लगाया गया है जोकि बुजुर्ग की आयु का आंकलन करने पर पेंशन लगाने की पुष्टि करते है। इसलिए यह कार्य किया जा रहा है।
- ईश्वर राठी, जिला समाज कल्याण विभाग।
फोटो-12 से 14 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed