फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैंकों में दो सौ करोड़ रुपये का लेनदेन अटका

लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैंकों में दो सौ करोड़ रुपये का लेनदेन अटका

Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैंकों में दो सौ करोड़ रुपये का लेनदेन अटका
लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैंकों में दो सौ करोड़ रुपये का लेनदेन अटका
विज्ञापन


यमुनानगर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चली दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। सबसे ज्यादा असर बैंक उपभोक्ताओं पर पड़ा। 253 बैंकों की शाखाओं पर दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन अटक गया। बैंकों व डाकघरों के बाहर स्ट्राइक के सूचना बोर्ड लटके रहे। हड़ताल का रोडवेज पर कोई असर नहीं पड़ा। मंगलवार की तरह बुधवार को भी रूटीन की तरह सभी बसें रूटों पर चली। जबकि उधर, दूसरे विभागों के कर्मचारी एकजुट हो नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में जिला सचिवालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद बिना किसी अधिकारी को ज्ञापन दिए वापस लौट गए।
बॉक्स
दूसरे दिन भी रोडवेज पर नहीं पड़ा कोई असर
बेशक ट्रेड यूनियन की तरफ से रोडवेज कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने की कॉल दी गई थी। जिसका रोडवेज की यूनियनों ने भी समर्थन किया, परंतु हड़ताल में फॉरमिलिटी तौर पर शामिल हुए। हालांकि कर्मचारियों ने वर्कशॉप गेट के बाहर दरी बिछा दी थी, किंतु नाममात्र ही कर्मचारी वहां बैठे। ऐसे में कर्मचारी कार्रवाई के डर से इधर-उधर बैठे रहे। यहां तक हड़ताल से पहले ही बस स्टेंड व वर्कशॉप में नोटिस चस्पा दिए गए थे। ऐसे में पिछली रोडवेज की हड़ताल के मामले में हाईकोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर कार्रवाई करने का डर दिया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
बैंकों व डाकघरों में काम न होने पर ग्राहक हुए परेशान
जिले की 253 सरकारी बैंक शाखाओं के साथ 22 डाकघरों में सभी हड़ताल के चलते ताला लगा रहा। इससे ग्राहकों के बैंकों में चेक क्लीयरेंस व ट्रांजेक्शन और डाक विभाग में स्पीड पोस्ट, सेविंग डिपोजिट जैसे काम नहीं हो सके। ग्राहकों को शाखाओं पर स्ट्राइक सूचना पट लगे मिले। जिन्हें देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसी तरह बिजली बोर्ड का भी हाल रहा। ग्राहक अपने बिजली बिल संबंधी कार्य को लेकर वहां आए, परंतु हड़ताल होने के कारण वे बिना कार्य करवाए ही निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये विभाग हुए हड़ताल में शामिल
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ, दमकल विभाग, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर, स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स, शिक्षा विभाग, बिजली निगम, डाक विभाग, बैंक, मिड डे मिल आदि विभाग हड़ताल में शामिल हुए। लेकिन मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की संख्या अधिक रही। कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी की।
फोटो-19 से 21 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed