फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बेअसर रही हड़ताल, रोडवेज की चली सभी बसें, स्ट्राइक ऑन एबसेंट लेकर हड़ताल में शामिल हुए कर्मचारी

बेअसर रही हड़ताल, रोडवेज की चली सभी बसें, स्ट्राइक ऑन एबसेंट लेकर हड़ताल में शामिल हुए कर्मचारी

Wed, 09 Jan 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बेअसर रही हड़ताल, रोडवेज की चली सभी बसें, स्ट्राइक ऑन एबसेंट लेकर हड़ताल में शामिल हुए कर्मचारी

विज्ञापन
बेअसर रही हड़ताल, बसें चलीं, हड़ताल में शामिल नहीं हुए रोडवेज कर्मचारी
ऑल ट्रेडर्स यूनियन के आह्वान पर लिया गया दो दिन की हड़ताल का निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ऑल ट्रेडर्स यूनियन के आह्वान मंगलवार को शुरू हुई दो दिन की हड़ताल पहले दिन बेअसर रही। सूरत ए हाल ये रहा कि स्ट्राइक ऑन एबसेंट लेने के बाद भी अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। जो शामिल हुए उनमें से कुछेक तितर-बितर बैठकर टाइम पास कर लौट गए। उधर, रोडवेज की चारों यूनियनों में से एक व दो यूनियन दूरी बनाई रखी। जबकि हड़ताल की कॉल पर रोडवेज का चक्का जाम करने की योजना थी। किंतु आम दिनों की तरह रोडवेज की सभी बसें अलसुबह साढे़ तीन बजे पहली बस दिल्ली रूट के लिए निकली। कुल मिलाकर रोडवेज पर हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दिया। वहीं हड़ताल को लेकर प्रशासन की तरफ तहसीलदार दर्शन लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
बॉक्स
रूटीन की तरह चलीं सभी बसें
रोडवेज में मौजूदा समय में 160 बसें हैं जिनमें से 140 बसें ऑनरूट रहती हैं। मंगलवार को भी सभी बसें ऑनरूट पर रही। आमदिनों की तरह सुबह 3.50 मिनट पर दिल्ली रूट के लिए पहली बस यमुनानगर बस स्टैंड से निकली। उसके बाद एक-एक करके सभी बसों को आमदिनों के रूटों पर चली। आंकड़ों के मुताबिक बसें मंगलवार को 45 हजार किलोमीटर चली। वहीं आमदन भी 14 लाख रुपये आए। यानी रोडवेज पर हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं यात्रियों को भी बसों के लिए कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

बॉक्स
शहीद भगत सिंह पार्क पर एकजुट हुए कर्मचारी
हड़ताल में शामिल होने के लिए अध्यापक संघ, पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, दमकल विभाग, यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम, आईटीआई, लेबर कोर्ट, बिजली विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग आदि कर्मचारी शहीद भगत सिंह पार्क पर एकजुट हुए। यहां कर्मचारियों ने दो घंटे नारेबाजी की। उसके बाद जुलूस की शक्ल में एकजुट हो अपने-अपने विभागों के बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए वाया यमुनानगर बस स्टेंड से इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित दमकल विभाग पर जाकर रोष निकाला। इसके बाद कर्मचारी इंडस्ट्रीज एरिया से ही होते हुए वाया फव्वारा चौक से यमुनानगर नगर निगम में पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने गेट पर ही नारेबाजी कर रोष मार्च को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये रही मुख्य मांगे
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महीपाल सिंह सोढे ने बताया कि ऑल ट्रेड्स यूनियन के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया है। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। हड़ताल पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन, विभागों में ठेके प्रथा खत्म करने बारे, रोडवेज में ठेके पर हॉयर करने वाली 720 बसें कैंसिल हो, बेरोजगार घूम रहे युवाओें को रोजगार दिया जाए आदि की मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।
फोटो-3 से 6 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed