फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्वाइन फ्लू का कहर: विभाग कांपा, जारी किया अलर्ट, कमरा नंगर 525 को बनाया आइसोलेशन वार्ड

स्वाइन फ्लू का कहर: विभाग कांपा, जारी किया अलर्ट, कमरा नंगर 525 को बनाया आइसोलेशन वार्ड

Sat, 05 Jan 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का कहर: विभाग कांपा, जारी किया अलर्ट, कमरा नंगर 525 को बनाया आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
लीड
स्वाइन फ्लू का कहर : विभाग कांपा, जारी किया अलर्ट, कमरा नंबर 525 को बनाया आइसोलेशन वार्ड
अब तक जिला में चार मरीज हो चुके कंफर्म, जबकि एक की हो चुकी मौत
बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में सुविधाएं नदारद, मरीज के लिए केवल एक ही बेड
आनन-फानन में सीएमओ ने ली सभी प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शुक्रवार को बिलासपुर एरिया से स्वाइन फ्लू का एक ओर केस सामने आया है। इस तरह अब तक फ्लू से पीड़ित चार केस हो गए। जबकि गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक की मौत हो चुकी है। फ्लू की गति को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कांप चुका है। जिसको देखकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया। विभाग ने ट्रामा सेंटर फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 525 को आइसोलेशन वार्ड बनाया है। जिसमें केवल एक ही बेड है। सुविधाएं भी नामात्र है। जबकि विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू के लिए अलग से एक ओर वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध करवा ली गई हैं।
बॉक्स
इनकी हो चुकी मौत
यमुनानगर के जगाधरी के बर्तन बाजार के सुनील वर्मा की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। वह पंचकूला के निजी अस्पताल में भर्ती थे। अभी यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के चार ओर कंफर्म मरीज हैं। इसके अलावा छह से ज्यादा मरीज संदिग्ध हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
दावा: फ्लू से निपटने के लिए यह किए गए इंतजाम
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए अस्पताल में एन-95 मास्क 245, ट्रिप्पल एयर मास्क 550, टेबलेट 350 तथा सीरप 25 का इंतजाम किया गया है तथा इनके अलावा ट्रामा सेंटर के प्राइवेट रूम कमरा नंबर 525 को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें एक बेड की सुविधा है। लेकिन सुविधाए नदारद है। सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नजर नहीं आता है। केवल फॉरमैलिटी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पीजीआई भेजे जाते हैं सैंपल
सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज सामने आने पर उनका सैंपल लेकर पीजीआई की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा जाता है। सैंपल लेने का किट भी पीजीआई ही उपलब्ध करवा रहा है। अस्पताल के पास सैंपल लेने के किट तक उपलब्ध नहीं है। किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर पीजीआई की ओर से सूचना भेजी जाती है।
बॉक्स
आईएमए की ली मीटिंग
जिला में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू को लेकर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह व मेडिकल सुपरीटैंडेंट डॉ. विजय दहिया ने आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ) पदाधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर सभी प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स से बातचीत करें और उनहें सतर्क रहने के लिए कहें। इसके अलावा टीम का गठन करें, जो अलग-अलग एरिया में जाकर लोगों को इसके बारे में बताए।

स्वाइन फ्लू और उसके लक्षण
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार स्वाइन फ्लू एक तरह का संक्रामक रोग है, जो सांस के जरिए फैलता है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज जब छींकता है या खांसता है तो वायरस हवा में फैल जाते हैं और आसपास के लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। संक्रमित होने के एक सप्ताह बाद इसके लक्षण नजर आते हैं। पहले यह बीमारी सिर्फ सूअरों में पाई जाती थी, लेकिन इसने इंसानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। स्वाइन फ्लू मरीज के श्वसन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज को तेज बुखार होना, ठंड लगना, गला खराब होना, मांसपेशियां व सिर में तेज दर्द होने के लक्षण पाए जाते हैं। इसके अलावा शरीर में कमजोरी होना भी इस बीमारी का लक्षण है। कमजोर व्यक्ति व गर्भवती महिलाओं को यह सबसे ज्यादा फैलता है।

वर्जन
स्वाइन फ्लू का एक केस ओर सामने आया है। इसके को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। ट्रामा सेंटर में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई है। फ्लू को लेकर आईएमए की मीटिंग ली गई, जिसमें उन्हें भी सतर्क रहने को कहा है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
फोटो-9, 10 व 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed