{"_id":"5c2bbd1fbdec2256e27b886e","slug":"154637045220-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रुपये की लागत से लगा नलकूप परिवहन विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के आपसी तालमेल का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रुपये की लागत से लगा नलकूप परिवहन विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के आपसी तालमेल का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख रुपये की लागत से लगा नलकूप परिवहन विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के आपसी तालमेल का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
साढौरा मार्ग पर नव निर्मित बस स्टैंड परिसर में लगभग दस लाख रुपये की लागत से लगा नलकूप परिवहन विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के आपसी तालमेल की कमी के चलते सफेद हाथी में तबदील हो गया है। बस स्टैंड परिसर में लगा नलकूप पिछले लगभग तीन माह से चलने की बाट देख रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनका कार्य बस स्टैंड परिसर में नलकूप लगवाना था। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास नलकूप के जल घर की चाबी नहीं आई है वह बिना अनुमति से कैसे नलकूप को चला दें। परिवहन विभाग की ओर से बस स्टैंड परिसर व आस-पास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए लाखों रुपये की राशि से जन स्वास्थ्य विभाग को नलकूप लगवाने का कार्य दिया था। जन स्वास्थ्य विभाग ने लगभग तीन माह पूर्व नलकूप को लगवा बिजली का कनेक्शन कर मुख्य दरवाजे को ताला लगा दिया। जिस कारण पिछले लगभग तीन माह से नलकूप चलने की बाट जोह रहा है । क्षेत्र के प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार, रोजर, पवन शर्मा, जसपाल भट्टी का कहना है कि बस स्टैंड परिसर विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर नलकूप लगवाया था। जिससे बस स्टैंड परिसर, साढौरा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानें, बस स्टैंड के समीप स्थित गुलशन कॉलोनी, फेरूवाला कॉलोनी, आंब वाल मार्ग, चंदा खेड़ी मार्ग, शिव चौक, सरस्वती कॉलोनी, रोजा कॉलोनी में पानी की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन दोनों विभाग की आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नलकूप के लगने के तीन माह पश्चात भी आज तक नलकूप के न चलने से कस्बावासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
बॉक्स
वर्जन।
विभाग का काम केवल नलकूप लगवाना था
परिवहन विभाग के आदेश पर जन स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड परिसर में नलकूप लगवा परिवहन विभाग को सौंप दिया था। उसको चलाना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है।
अमरीक सिंह, जेई जन स्वास्थ्य विभाग
जल घर पर ताला लगा है
विकास बस स्टैंड बिलासपुर के इंस्पेक्टर विकास गुप्ता का कहना है कि जल घर पर ताला लगा हुआ है जिसकी चाबी उनके पास नहीं है। न ही विभाग के किसी अधिकारी ने चाबी दी है।
फोटो 12