फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ्रामीण अंचल से पढ़ी युवती मनदीप कौर ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब

्रामीण अंचल से पढ़ी युवती मनदीप कौर ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब

Mon, 17 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
्रामीण अंचल से पढ़ी युवती मनदीप कौर ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब
ग्रामीण अंचल से पढ़ी मनदीप कौर ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब
विज्ञापन

बिलासपुर। ग्रामीण अंचल में पढ़ी युवती ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड में पहला स्थान लेकर एक बार फिर से भारत को विश्व में अपनी पहचान साबित कर दी। जिला यमुनानगर के बिलासपुर मार्ग पर स्थित गांव चऊवाला की युवती मनदीप कौर संधू ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में पहला स्थान लेकर नारी सशक्किरण को एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अमेरिका के न्यू जर्सी में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में पूरे विश्व से भारतीय मूल की महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें मनदीप ने फाइनल राउंड में यूएसए की कविता मल्होत्रा व मलेशिया की जेया प्रिया को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर पहला स्थान हासिल किया जबकि मलेशिया की जेया प्रिया पहल रनर अप व यूएसए की कविता मल्हौत्रा ने दूसरे रनर अप का स्थान हासिल किया। मनदीप की बहन रजवंत कौर व जीजा जगमीत सिंह ने बताया कि मनदीप को बचपन से खेलों को बहुत शौक रहा है। दसवीं कक्षा कस्बा के सरस्वती सी सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर से ग्रहण करने के पश्चात बारहवीं की शिक्षा गर्वनमेंट स्कूल जगाधरी में ग्रहण की उसके पश्चात हिंदू गर्ल्स कालेज में बीएससी स्पोर्टस में एड्मिशन लेकर खेलों में भाग लिया। योगा में मनदीप की रूचि ने ही उसे योगा का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बना दिया ।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में मनदीप योग के प्रशिक्षण के लिए मुंबई विक्रम होट योगा में दाखिला ले योगा का प्रशिक्षण लेना आरंभ किया। इसके पश्चात यूएसए में प्रशिक्षण लेने के पश्चात भारत में आकर मनदीप होट योगा के नाम योगा केन्द्र का संचालन करना शुरू कर दिया। नवंबर के पहले सप्ताह में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता के बारे में पता चलने के पश्चात फार्म भर प्रतियोगिता में भाग लिया। चयन के पश्चात पांच दिसंबर को अमेरिका के न्यू जर्सी में प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलते ही मनदीप ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा ओर सभी राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहला स्थान हासिल कर पूरे विश्व में अपनी पहचान दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप कौर संधू की शादी वर्ष 2005 में जिले के बांव नगला जागीर में एक सिख परिवार में हुई शादी के लगभग दो वर्ष पश्चात एक दुर्घटना में पति की मृत्यु के पश्चात व एक माह के बेटे के पालन पोषण के साथ साथ मनदीप ने हिम्मत नहीं हारी ओर खेलों में भाग लेना सक्रिय रखा। बेटे के पालन पोषण के साथ साथ योगा में प्रशिक्षण ले अपना योगा केन्द्र खोल योगा का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। मनदीप की बहन रजवंत कौर ने बताया कि मनदीप के पास बॉलीवुड से भी फिल्मों के अनेक आफर आए लेकर मनदीप ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। भविष्य में वह विश्व के अन्य देखों में योग केन्द्र खोल योगा का प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है पहले चरण में आस्ट्रेलिया व यूएसए में योगा केन्द्र खोलने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed