{"_id":"5c0ad883bdec22419975b558","slug":"154421470014-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे को पछाड़ प्रतिभागियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे को पछाड़ प्रतिभागियों ने मारी बाजी
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे को पछाड़ प्रतिभागियों ने मारी बाजी
यमुनानगर। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में दयाल सिंह कॉलेज सोसाइटी के सेक्रेटरी धनजय कुमार रैना पहुंचे। उनके साथ जनरल मैनेजर बीआर गुलाटी तथा तीनों स्कूलों की प्रिंसिपल भी मौजूद रहे। वहीं स्कूल प्रबंधक राव सोहन लाल व प्रिंसिपल पारुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में एनसीसी के छात्रों व चारों सदनों के सदस्यों ने मार्च पास्ट करते हुए झंडे को सलामी दी तथा शपथ ग्रहण की। इस दौरान बैलून रेस, रेबिट रेस, फ्रॉग रेस व स्वच्छ भारत अभियान रेस रही। बाद में प्रतियोगिताओं के विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कया गया। मुख्यातिथि धनजय कुमार ने कहा कि स्कूल में इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों को अपना टेलेंट दिखाने का मौका तो मिलता है साथ ही उन्हें आगे बढ़ने का भी। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जो आगे चल कर देश का नाम रोशन करते हैं। वहीं प्रिंसीपल पारुल कुुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है इसके अलावा उन्हें प्रतियोगिताओं से जुड़ी नीतियों के बारे में सही जानकारी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में स्कूल की बेटियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जोकि सरहानीय है। क्योंकि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वे हर जगह आगे बढ़ रही हैं। आज बेटियां देश की शान बन चुकी हैं पढ़ाई में अव्वल तो हैं साथ ही खेल कूद प्रतियोगिताओं में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं।