फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बसपा के खाते में मेयर की सीट, बायोडाटा खंगाल प्रत्याशी तय, दो दिसंबर को करेंगे नाम का खुलासा

बसपा के खाते में मेयर की सीट, बायोडाटा खंगाल प्रत्याशी तय, दो दिसंबर को करेंगे नाम का खुलासा

Sat, 01 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बसपा के खाते में मेयर की सीट, बायोडाटा खंगाल प्रत्याशी तय, दो दिसंबर को करेंगे नाम का खुलासा
बसपा के खाते में मेयर की सीट, बायोडाटा खंगाल प्रत्याशी तय, दो दिसंबर को करेंगे नाम का खुलासा
विज्ञापन

यमुनानगर। इनेलो-बसपा गठबंधन में यमुनानगर नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी को लेकर सहमति बन गई है। यह सीट बसपा के खाते में गई है। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने अमर उजाला से इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों के बायोडाटा खंगाल कर प्रत्याशी शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। दो दिसंबर को गठबंधन की मीटिंग में तमाम नगर निगमों के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से 22 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस में घमासान जारी है। तंवर गुट के समर्थक रघुवीर सिंह छिंदा ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वहीं हुड्डा और सैलजा गुट के संभावित प्रत्याशियों ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने इसका फैसला हाईकमान पर छोड़ देने की बात कही।
बॉक्स
बीजेपी में आज होगा फैसला
बीजेपी के दिग्गजों में टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वे भी टिकट की आस रख प्रचार को जारी रखे हुए है। आज दिल्ली में मीटिंग होगी, इस दौरान मेयर और प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। जिसके चलते प्रत्याशियों में टिकट को लेकर टेंशन माथे पर झलक रही है।
विज्ञापन

कोट्स
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि बसपा का प्रत्याशी मेयर बनेगा। इसकी पूरी रणनीति बना ली गई है। हमें जनसमर्थन भी खूब मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंवर गुट के रघुवीर सिंह छिंदा ने कहा कि बेशक मीटिंग में आलाकमान ने सिंबल पर चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। परंतु मैं चुनाव जरूर लडूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में चुनाव लड़ने का दम नहीं है। वे नाराजगी जताते हुए मीटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब इसका क्या फायदा। -पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने कहा कि पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय का सभी समर्थन करते हैं। शनिवार को जिमखाना क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
बॉक्स
इधर, चुनाव का बहिष्कार की रणनीति
जगाधरी नगर पालिका से पूर्व पार्षद डॉ. एसके गुप्ता, पूर्व उप प्रधान शशि भूषण कांबोज, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश सचिव साधू राम मित्तल, हरियाणा प्रदेश व्यापार निगम के जिला सचिव विनोद गर्ग, भाजपा (प्रकोष्ठ) के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बीएस गर्ग व जगाधरी व्यापार मंडल के पूर्व सचिव सुरेंद्र वर्मा ने नगर निगम, विधानसभा व लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यदि पत्थर वाला बाजार से अवैध रूप से लगने वाली रेहडिय़ों को हटाया नहीं गया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
कोटस
पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बीएस गर्ग ने कहा कि पत्थरावाला बाजार का यह मेन रास्ता है। शुरूआती दौर में यहां केवल पांच व छह रेहड़ियां लगती थी। मगर अब इनकी संख्या 150 से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। हमने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को कई बार कर चुके हैं परंतु किसी ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं। ऐसे में आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

कोटस
पूर्व उप प्रधान शशि भूषण कांबोज बताते हैं कि रेहड़ी की दुकानें बाजार में लगने से आए दिन छुटपुट दुर्घटनाएं बढ़ने लगी है। जिस पर शहर की सरकार का कोई ध्यान नहीं है। केवल मुख्यमंत्री के रोड शौ के दौरान यहां से रेहड़ियां हटवा दी गई थी, लेकिन समस्या फिर वैसे ही है। यदि यहां से रेहड़ियां दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होती तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
फोटो नंबर 48, 49, 50, 51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed