फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरकार से हुए समझौते को न लागू करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

सरकार से हुए समझौते को न लागू करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सरकार से हुए समझौते को न लागू करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर
सरकार से हुए समझौते को न लागू करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन

- नारेबाजी कर सरकार वायदा खिलाफी व दमनकारी नीतियों की निंदा की
- मांगे पूरी न होने पर प्रदेश सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सरकार द्वारा की गई वायदा खिलाफी नीति के विरोध में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुडे़ कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। संघ के राज्य सचिव मांगे राम तिगरा ने सरकार का चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन अपनाया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ राज्य कमेटी के आह्वान पर कम हरियाणा सरकार की दमनकारी नीतियों व वायदा खिलाफ के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए। नारेबाजी कर राज्य सरकार वायदा खिलाफी की घोर निंदा की और पंद्रह कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया गया। शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि नगर निगम, पालिकाओं परिषद कार्यरत कर्मचारियों की 24 मई तक संघ व सरकार के बीच वार्ता हुई। जिसमें हड़ताल को समाप्त करने लिए प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व मनीष ग्रोवर की तीन सदस्य कमेटी बनाई थी। उन्होंने कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया था कि तीन दिन के अंदर हम सभी मांगों के पत्र परिपत्र जारी कर देंगे। लेकिन अभी तक वार्ता में हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि स्थानीय विभाग से सफाई सहित फायदा व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा समाप्त करने, ईवीएफ, ईएसआई का पैसा कर्मचारियों के खातों में जमा करवाने एक्सग्रेसिया पॉलिसी को बहाल करने साहित एक दर्जन मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक भी लागू नहीं की गई। इस दौरान रमन, सोरण, पपला, महीपाल, जरनैल सिंह और राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन की बैठक
नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान बलदीप सिंह तुम्बी ने की। कार्यवाही महासचिव ऋषिपाल टांग ने की निर्णय लिया कि हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम में आये ग्रामीण चौकीदार 2017 में भी प्रैस के माध्यम से घोषणा की थी कि जो चौकीदार का वेतन 3500 रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये कर दी गया है लेकिन उसके दौरान सरकार ने कोई भी पत्रक नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। उन्होंने जल्द ही मांगों पर पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष मांगेराम, राजेश कुमार, राजपाल, रजिंद्र, रमेश कुमार, कश्मीरी, बिट्टू, जंग बहादूर, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed