फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सुहागरात को पत्नी बोली, दाढ़ी मूंछ और कुर्ते पजामे वाला पति नहीं, जींस पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए

सुहागरात को पत्नी बोली, दाढ़ी मूंछ और कुर्ते पजामे वाला पति नहीं, जींस पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए

Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुहागरात को पत्नी बोली, दाढ़ी मूंछ और कुर्ते पजामे वाला पति नहीं, जींस पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए
सुहागरात को पत्नी बोली, दाढ़ी मूंछ और कुर्ते पजामे वाला पति नहीं, जींस पहनने वाला मॉडर्न पति चाहिए
विज्ञापन

कहा-मैं पढ़ी लिखी हूं, बिना फोटो दिखाए कर दी शादी, इसलिए साथ रहना संभव नहीं
कौशिक खान
छछरौली। मलिकपुर खादर निवासी गुलफाम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि आठ महीने पहले जिससे रिश्ता किया, रजामंदी से निकाह किया, उसने सुहागरात को यह कहकर ठुकरा दिया कि ‘मुझे दाढ़ी मूंछ और कुर्ते पजामा पहनने वाला पसंद नहीं है। मुझे जिंस पहनने वाला मॉडर्न पति चाहिए’। गुलफाम ने उसे समझाया कि वह बदलने का प्रयास करेगा, लेकिन पत्नी सुहागरात को ही उसे सोता छोड़कर अपने भाइयों को साथ मायके चली गई।
उल्लेखनीय है कि गुलफाम की शादी नौ सितंबर को हुई थी और 10 सितंबर वह भाग गई थी। गुलफाम की पत्नी के गहने व नगदी लेकर फरार होने के मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। उसने बताया कि आठ महीने पहले दोनों परिवारों ने उनका रिश्ता तय किया था। उसके बाद परिवारों की रजामंदी से निकाह हुआ। सुहागरात को दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने उसके साथ रहने से साफ मना कर दिया था। पीड़ित गुलफाम का कहना है कि उसकी पत्नी ने कहा कि उसको दाढ़ी रखने वाले और साधारण कपड़े पहनने वाले लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दुल्हन का कहना था कि वह पढ़ी लिखी है और जिस माहौल में वह पली बढ़ी है वहां पर मॉडर्न माहौल है। इसलिए वह यहां नहीं रह सकती और उसके रिश्तेदार भी सब मॉडर्न लाइफस्टाइल से जीवन जीते हैं। दुल्हन का कहना था कि उसको पहले नहीं पता था कि जिस जगह पे शादी की जा रही है, वह घर और लोग पुराने ख्याल के हैं।
विज्ञापन


पत्नी को समझाया था
सारी बात सुनने के बाद उसने अपनी नवविवाहित दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश की और कहा कि जो भी है अब तो यही है। इसी माहौल में अपने आप को ढालने की कोशिश करो। मैं भी धीरे-धीरे अपने रहन-सहन के तरीके को बदलने की कोशिश करता हूं। समझाने के बाद भी वह अपने फैसले पर अड़ी रही। वह इस उम्मीद में सो गया कि शायद सुबह उसकी बातों का असर हो जाएगा। लेकिन जब आंख खुली तो दुल्हन गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर 20 व 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed