{"_id":"5ba14bab867a5537ba405c54","slug":"15372973051-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के मुहर्त को साइकिल पर जा रहे राज्यमंत्री के रिश्तेदार की बाइक की टक्कर लगने से मौत, मंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी के मुहर्त को साइकिल पर जा रहे राज्यमंत्री के रिश्तेदार की बाइक की टक्कर लगने से मौत, मंत्री ने जताया शोक
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी के मुहूर्त को साइकिल पर जा रहे राज्यमंत्री के रिश्तेदार की बाइक की टक्कर लगने से मौत, मंत्री ने जताया शोक
साबापुर गांव के पास हुआ हादसा, शोक जताने पहुंचे राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्लाइवुड फैक्टरी के मुहूर्त के लिए साइकिल पर सवार होकर जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के रिश्तेदार साबापुर निवासी ताराचंद (82) की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा साबापुर गांव से कुछ दूरी पर हुआ। तारांचद की मौत की सूचना पर राज्यमंत्री कांबोज सहित अन्य लोग उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे और शोक जताया। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
साबापुर निवासी ताराचंद की हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज के साथ रिश्तेदारी है। ताराचंद ने गांव से कुछ दूरी पर प्लाइवुड फैक्टरी लगाई थी। मुहर्त में राज्यमंत्री को भी बुलाया हुआ था। इसके लिए सभी परिवार सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। मंगलवार सुबह ताराचंद फैक्टरी के मुहर्त के लिये साइकिल पर सवार होकर फैक्टरी जा रहा था। जब वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो गांव के ही एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार ताराचंद व बाइक सवार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ताराचंद को मृत घोषित किया। वहीं, आरोपी बाइक चालक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बॉक्स
राज्यमंत्री ने जताया शोक, परिवार को दी सांत्वना
ताराचंद की मौत की सूचना परिजनों ने राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को भी दी। सूचना पर मंत्री कांबोज गांव में पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक जताया। उन्होंने परिवार सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
वर्जन
बाइक चालक पर केस दर्ज
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक देशराज पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी को भी अभी उपचार चल रहा है।
इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया, एसएचओ, थाना बुड़िया।