{"_id":"5ba14ba5867a557ebe1e8d18","slug":"15372972998-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद भी नहीं चली रूट पर बसें, भड़के स्टूडेंट्स ने बस स्टैंड में काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद भी नहीं चली रूट पर बसें, भड़के स्टूडेंट्स ने बस स्टैंड में काटा बवाल
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद भी नहीं चली रूट पर बसें, भड़के स्टूडेंट्स ने बस स्टैंड में काटा बवाल
- एक घंटे तक बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी करते रहे स्टूडेंट्स, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने
- रोडवेज के डीआई ने सुबह शाम बसों की सर्विस बढ़ाने का दिया आश्वासन, तब माने स्टूडेंट्स
- लड़कियों के लिए अलग बस व बसों की संख्या बढ़ाने की कर रहे मांग
-11 दिन में चौथी बार फूटा स्टूडेंट्स का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सलेमपुर कोही मार्ग पर बसों की कमी होने से गुस्साए स्टूडेंट्स ने मंगलवार को कॉलेज जाने की बजाय यमुनानगर बस स्टैंड पर आकर बवाल काटा। जोकि एक घंटे तक चला। गुस्साए स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी की। स्टूडेंट्स का कहना था कि वह तब तक यहां से नहीं जाएंगेे जब तक उनके रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती। हालांकि इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मामला बिगड़ता देख कर्मचारियों ने वर्कशॉप डिपो के डीआई मायाराम को इसकी सूचना दी। वह फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट्स को सुबह शाम सर्विस बढ़ाने की आश्वासन देकर शांत किया।
बॉक्स
बसों की संख्या कम होने से हो रहे लेक्चरर शॉट
स्टूडेंट्स अक्षय, पवन, विशाल, यूसुफ खान, दिलावर, विकास, गगन व रोहित आदि ने बताया कि मानकपुर ललहाड़ी से 600 से 700 स्टूडेंट्स यमुनानगर कॉलेज, आईटीआई, स्कूल में आते हैं और सभी के बस पास बने हुए हैं। वहीं इस रूट पर केवल दो बस हैं जोकि नाकाफी है। जो दो बसें चल रही है उनका टाइम टेबल भी सही नहीं है। जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टूडेंट्स का कहना था कि बसों की संख्या कम होने ने उनके कॉलेज के लेक्चरर शॉट हो रहे हैं। इसके अलावा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए पहले भी कई बार रोडवेज विभाग को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है, परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है।
बॉक्स
जाम लगाने के बाद मिला था आश्वासन
बता दें कि शेरपुर-डारपुर सड़क मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सलेमपुर गांव के समीप बसों की कमी के चलते बीच सड़क बैठकर जाम लगा दिया था। इस दौरान दो घंटे तक दोनों छोर की आवाजाही बंद रही थी। मौके रोडवेज इंस्पेक्टर सतपाल व छछरौली थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स ने जाम खोला था। छात्र सुमित, अमित, विकास, प्रदीप, अक्षय, गगन ने बताया कि छछरौली के घाड़ क्षेत्र में काफी दिनों से बसों की भारी किल्लत चल रही है। रूट पर दो बसें चल रही हैं जो क्षेत्र से आने वाले बच्चों के लिए काफी नहीं है। भड़के स्टूडेंट्स ने रोडवेज से लड़कियों के लिए भी अलग से बस चलाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि क्षेत्र से यमुनानगर में पढ़ने वाल लड़कियों की संख्या काफी है। मगर बसों की संख्या कम होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि बस संख्या कम होने से लड़कियों को भी बस में लटक कर आना पड़ता है ऐसे में बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
बॉक्स
11 दिन में चौथी बार फूटा स्टूडेंट्स का गुस्सा
स्टूडेंट्स का यह गुस्सा पहला नहीं है। 11 दिन में विद्यार्थियों का यह चौथी बार गुस्सा फूटा है जबकि इससे पहले स्टूडेंट्स शेरपुर-डारपुर के अलावा बस स्टेंड में आकर रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। लेकिन मंगलवार को भारी संख्या में स्टूडेंट्स यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे थे। यहां वर्कशॉप डीआई मायाराम को घेर कर मार्ग पर अतिरिक्त बसों की मांग की, लेकिन डीआई ने सुबह-शाम की सर्विस बढ़ाने को कहा, जिस पर विद्यार्थी शांत हुए।
वर्जन
स्टूडेंट्स की मांग जायज थी। उनकी मांग को देखते हुए उनके रूट पर सुबह-शाम बसों की सर्विस बढ़ा दी गई है। भविष्य में बच्चों को बसों की किल्लत से जूझना नहीं होगा।
-मायाराम, डीआई, रोडवेज वर्कशॉप, यमुनानगर।
फोटो-15 से 17 तक