{"_id":"5ba008d6867a55013270f168","slug":"153721466010-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वक्फ बोर्ड चेयरमैन पर लगाम न लगी तो इतिहास बनकर रह जाएगा वक्फ बोर्ड: मुर्तजा त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वक्फ बोर्ड चेयरमैन पर लगाम न लगी तो इतिहास बनकर रह जाएगा वक्फ बोर्ड: मुर्तजा त्यागी
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा वक्फ बोर्ड चेयरमैन पर लगाम न लगी तो इतिहास बनकर रह जाएगा वक्फ बोर्ड: मुर्तजा त्यागी
यमुनानगर। हरियाणा वक्फ बोर्ड की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के संदर्भ में मौलाना आजाद ट्रस्ट के अध्यक्ष और हरियाणा वक्फ बोर्ड एंटी करप्शन सोसायटी के महासचिव हाफिज मुर्तजा त्यागी ने अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वापिस यमुनानगर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बोर्ड में जारी भ्रष्टाचार पर अगर लगाम न लगाया गया तो हरियाणा वक्फ बोर्ड केवल इतिहास बनकर रह जाएगा। चेयरमैन वक्फ बोर्ड इसे अपनी संपत्ति समझकर उपयोग कर रहा है और किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट और झिझक इसे वक्फ संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने में नहीं है, जिन मामलों में हरियाणा सरकार सहयोग कर सकती है उनमें भी चेयरमैन हरियाणा वक्फ बोर्ड दोनों हाथों से बोर्ड संपत्तियों को ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इमामों की नियुक्ति जिसकी शायद बोर्ड को इतने बड़े पैमाने पर कोई जरूरत नहीं है इसमें भी पूरे हरियाणा की अनदेखी करके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एकतरफा भरना चाहता है, उसके लिए बोर्ड के सदस्यों को लुभाने की भी फिराक में है। इस अवसर पर उनके साथ जियाउद्दीन, हकीम मुकर्रम खान, शमीम अहमद, सरदार मलूक सिंह नम्बरदार बलोपोर, जगीर सिंह सरपंच तोहफापुर, कारी मोहम्मद नाजिम उपाध्यक्ष हरियाणा वक्फ बोर्ड एंटी करप्शन सोसायटी आदि मौजूद थे।
फोटो-