फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर बसों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर बसों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर बसों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम
रूट पर चल रहीं सिर्फ दो बसें, छात्रों को होती है दिक्कत, दो घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर दिक्कत, लड़कियों ने की लेडीज स्पेशल बस चलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर बसों की कमी के चलते नाराज छात्र-छात्राओं ने सलेमपुर गांव के बस स्टाप पर सड़क के बीच बैठकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगने के कारण आवाजाही बंद रही। मौके पर पहुंचे रोडवेज इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद छात्रों ने जाम खोला।
सड़क मार्ग पर जाम लगाकर बैठे छात्र छात्राओं ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि छछरौली के घाड क्षेत्र में बसों की किल्लत चल रही है। रूट पर दो बसें चल रही हैं जो कि क्षेत्र से आने वाले बच्चों के लिए काफी नहीं है। इसके लिए छात्र कई बार रोडवेज अधिकारियों से ज्ञापन भी दे चुके हैं। इसके बावजूद मार्ग पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी नही हो रही है। इसके साथ क्षेत्र की छात्राएं भी काफी समय से मार्ग पर केवल महिलाएं बस सर्विस चलाने की मांग कर रही थी। बस में भीड़ होने की वजह से छात्राओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसके चलते छात्राएं बस की खिड़की पर लटक कर सफर करती थीं। इस दौरान कई बार छात्राएं गिरकर घायल भी हो चुकी थीं। अधिकारियों से बार बार आग्रह करने पर भी रूट की बस सर्विस में सुधार नहीं हो रहा है। इसके कारण क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास सुबह के समय सड़क पर बैठकर रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के दौरान छात्रों का कहना था कि रोडवेज विभाग बस पास तो जारी कर रहा है। पर स्कूल के समय बस सर्विस नहीं देता, इससे स्कूली बच्चे बस पास बनवाकर भी प्राइवेट वाहनों में किराया भरकर स्कूल आना जाना कर रहे हैं। जाम की सूचना मिलने पर थाना छछरौली प्रभारी व रोडवेज इंस्पेक्टर मौके पर आए और रोडवेज इंस्पेक्टर सतपाल ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि मंगलवार सुबह सात बजे केवल महिलाएं बस व रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और छात्र सड़क से हटने को तैयार हुए। उसके बाद सड़क मार्ग पर आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

---------
बच्चों की मांग पर सुबह सात बजे व दोपहर के समय केवल महिलाएं बस सर्विस व रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग स्वीकार कर बस सर्विस शुरू कर दी है। भविष्य में बच्चों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल, रोडवेज इंस्पेक्टर

फोटो नंबर- 45,46,47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed