फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दफन सिटी बस की फाइल को पहियों की जरूरत, चले तो आमजन को होगा लाभ

दफन सिटी बस की फाइल को पहियों की जरूरत, चले तो आमजन को होगा लाभ

Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
दफन सिटी बस की फाइल को पहियों की जरूरत, चले तो आमजन को होगा लाभ
सिटी बस सर्विस की फाइल ठंडे बस्ते में, शहरवासियों को भरना पड़ रहा है डबल किराया
विज्ञापन

-2011 में घाटे का सौदा बताकर बंद कर दी गई थी सिटी बस
-लोकल बस बंद होने से ऑटो चालक उठा रहे हैं फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
ट्विन सिटी में सिटी बस सर्विस की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई है। सात साल पहले सफल ट्रायल करने के बाद भी सिटी बस सर्विस शुरू नहीं की गई। जिसके चलते शहरवासियों को दो तीन किलोमीटर जाने के लिए भी कई ऑटो बदलने पड़ते हैं। जिससे समय के साथ-साथ पॉकेट भी ढीली हो रही है। ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सर्विस दोबारा से शुरू हो तो आमजन को खासा लाभ मिलेगा। अब सिटी में बस सर्विस को चलाने की मांग उठी है। विभाग के पास भी बस सर्विस चलाने की सुझाव आए हैं। क्योंकि लोगों को बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से गंतव्य स्थान पर जाने के लिए ऑटो ही विकल्प है।
बॉक्स
1990 में शुरू हुई थी सिटी बस सेवा
ट्विन सिटी में सिटी बस सेवा 1990 में शुरू हुई थी, जोकि 2011 तक चली। इस पीरियड में बस सर्विस तीन से चार बार बंद हुई। जिसमें घाटा या बसों की संख्या कम होना बताया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
ये हैं पुराने रूट
यह सर्विस यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी वर्कशॉप, वर्कशॉप से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से वाया अग्रसेन चौक होते हुए जगाधरी बस स्टैंड, जगाधरी बस स्टैंड से वाया जगाधरी वर्कशॉप-यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन तक चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ऑटो चालक करते मनमानी
लोकल बस सेवा न होने का फायदा ऑटो चालक खूब उठा रहे हैं। उनकी मनमानी हावी है। 10 कदम चलने का भाड़ा भी 10 रुपये है और दो किलोमीटर का भी। दूसरा, इनमें सवारियों की संख्या का भी कोई मापदंड नहीं होता। सवारियों के इंतजार में काफी समय गुजार देते हैं। इनको किसी की जल्दबाजी से कोई सरोकार नहीं होता। ऑटो को सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भरने के बाद ही यह चलते हैं।
बॉक्स
रेलवे स्टेशन पर हो व्यवस्था
शिक्षण संस्थानों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में विद्यार्थी आते हैं। ये रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं, लेकिन बस की सुविधा न होने के कारण ऑटो से ही अपने कॉलेज जाते हैं। सुबह का नजारा देखने लायक होता है। सहारनपुर से आने श्वाले प्रदीप, अंकुश, अमनदीप और मोनिका का कहना है कि ऑटो के इंतजार में कई बार तो इनका लेक्चर भी मिस हो जाता है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन चौक पर तो बस की सुविधा होनी चाहिए।

वर्जन
सिटी बस सर्विस चलाने की डिमांड आ रही है और विभाग की चाहता है लोकल बस सर्विस शुरू हो, लेकिन सड़कों पर भीड़ होने के कारण बस सर्विस में दिक्कत आएगी। लेकिन फिर भी जनता की डिमांड पर गौर किया जाएगा।
-रविंद्र पाठक, महाप्रबंधक, रोडवेज
फोटो-30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed