{"_id":"5b9c0b60867a55013d11a37b","slug":"15369531676-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट पेज के लिए -ओवरलोड वाहनों को पकड़ रही आरटीए की टीम पर हमला, गनप्वाइंट पर ट्रक को छुड़वा ले गए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट पेज के लिए -ओवरलोड वाहनों को पकड़ रही आरटीए की टीम पर हमला, गनप्वाइंट पर ट्रक को छुड़वा ले गए हमलावर
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
फोटो नंबर 27, 28, 29
ओवरलोड वाहनों को पकड़ रही आरटीए की टीम पर हमला
गनप्वाइंट पर ट्रक को छुड़वा ले गए हमलावर, यूपी बॉर्डर के टोल कलेक्शन प्वाइंट पर वारदात
ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टरों के साथ मारपीट, गाड़ी ऊपर चढ़ाने का प्रयास, जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कलानौर बॉर्डर पर वीरवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रही आरटीए की टीम पर कार सवार हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अधिकारियों को गन प्वाइंट पर लेकर वे पकड़े गए ओवरलोड ट्रक को ले जाने लगे। अधिकारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गाड़ी ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर ने कूदकर जान बचाई। हमलावरों ने टीसीपी कार्यालय में तोड़फोड़ भी की और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। हमले में टीएसआई विकास यादव और एक अन्य कर्मचारी अंकुश को चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में टीएसआई विकास यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 2.30 बजे कलानौर टोल कलेक्शन प्वाइंट (टीसीपी) पर तैनात था। उसी समय सहायक सचिव सुनिता गुप्ता स्टाफ सहित चेकिंग करने वहां पहुंचीं। उनकी निगरानी में दो ओवरलोड वाहन (एचआर 58 बी 3562) और यूपी 11 एटी 7428 ट्रक सहारनपुर-यमुनानगर हाईवे पर पकड़े गए। दोनों गाड़ियों को टीसीपी के सामने खड़ा कर दिया। इसी दौरान वहां आकर रुकी दो कार से उतरे हथियारबंद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक ट्रक को छुड़वा कर ले गए। चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। थाना जठलाना पुलिस ने अज्ञात 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना की पुष्टि एआरटीए सुनीता गुप्ता ने भी की है।
ट्रांसपोर्ट सबइंस्पेक्टर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संबंधित का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।
-सुनील कुमार, एसएचओ, सदर यमुनानगर