फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बस सेवा बंद होने से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला

बस सेवा बंद होने से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला

Sat, 15 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बस सेवा बंद होने से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला
बस सेवा बंद होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन

- परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर जताया रोष, बिलासपुर में नवनिर्मित बस स्टैंड से नहीं चल रही छछरौली के लिए बस
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बिलासपुर में नव निर्मित बस स्टैंड से छछरौली की बस सेवा बंद होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार की सुबह बस स्टैंड के मुख्य गेट को ताला लगा कर बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सुबह लगभग आठ बजे तक छछरौली के लिए एक भी बस नहीं आने से छात्र-छात्राओं ने मुख्य मार्ग पर आकर परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया। छात्राएं करीब एक घंटा सड़क के बीचों बीच डटी रही। सूचना मिलते ही बस स्टैंड इंचार्ज विकास व पुलिस मौके पहुंची। उन्होंने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। छात्राओं ने बताया कि सभी छात्राएं खंड बिलासपुर व आस पास के क्षेत्र के गांवों की रहने वाली है। छछरौली स्थित सरकारी कालेज में पढ़ने के लिए जाती है। उनके बस पास बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर से छछरौली जाने वाली बस सेवा बंद होने से उन्हें बस पास होते हुए निजी बसों व आटों में किराया देकर जाना पड़ता है। जिस कारण उनका अतिरिक्त समय व धन का नुकसान हो रहा है। निजी वाहनों से जाने में वे अक्सर लेट हो जाती है ,उनकी पढ़ाई भी बाधित होती है। छात्रा रजनी, सोनिया, निशा, प्रियंका, प्रीति, अमन, शिल्पी, नेहा ने बताया कि बस सेवा बंद होने को लेकर छात्राओं ने अनेक बार संबधित विभाग के अधिकारियों व उपायुक्त के समक्ष भी गुहार लगाई । आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नही किया गया। बस अड्डा इंचार्ज ने विद्यार्थियों की समस्या बारे जीएम रोडवेज से फोन पर बात कर समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया । तब जाकर छात्राएं शांत हुई ।

बॉक्स
ताला खुलवाएं बिना मौके से चली गई पुलिस
छात्राओं के जाम खोलने के बाद भी दबस स्टैंड के मेन गेट पर लगभग एक घंटे तक ताला लटका रहा। जिससे सवारियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छात्राओं का समझा कर बिना ताला खुलवाए चली गई। बस स्टैंड पार्किंग से वाहन लेने व खड़ा करने वाले राहगीर भी ताला खुलने का इंतजार करते रहे। बसें भी मुख्य सड़क से सवारियां लेती रही। बस स्टैंड पर कार्यरत अधिकारी ने जब गेट खोलने के लिए छात्राओं से चॉबी की मांग की तो सभी ने चाबी ना होने की बात की। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस स्टैंड के कर्मचारियों ने तालों को तोड़ गेट को खोल गया।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 22,23,24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed