फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रिहायशी एरिया में चल रही डेयरियों को सील करने पहुंची टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो पुलिसकर्मी सहित चार घायल, मामला दर्ज, एक आरो

रिहायशी एरिया में चल रही डेयरियों को सील करने पहुंची टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो पुलिसकर्मी सहित चार घायल, मामला दर्ज, एक आरो

Fri, 14 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी एरिया में चल रही डेयरियों को सील करने पहुंची टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो पुलिसकर्मी सहित चार घायल, मामला दर्ज, एक आरो
डेयरियों को सील करने पहुंची टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी सहित चार घायल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

-एक डेयरी सील की, 32 पशु लिए कब्जे में लिए, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हमला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रिहायशी इलाके में चल रही डेयरियां को शहर से बाहर शिफ्ट करवाने गई नगर निगम की टीम पर गुरुवार को लोगों ने हमला बोल दिया। कुछ डेयरी संचालक बेलचे लेकर निगम अधिकारियों के पीछे दौड़े और उनके साथ मारपीट की गई। हमले में दो निगमकर्मी और दो पुलिसवालों को चोट आई हैं। ईओ और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने भाग कर जान बचाई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ईओ ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिनभर चली कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने 32 भैंस कब्जे में लीं और विश्वकर्मा मोहल्ले में एक डेयरी को सील कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में ईओ दीपक सूरा ने बताया कि सुबह आठ बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार दर्शन कुमार की देखरेख में शहर के रिहायशी इलाकों में चल रही डेयरियों को शहर से बाहर बनाए गए डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। टीम जब भाटिया कॉलोनी में चेतन ओबराय की डेयरी में पहुंची तो वह गाली गलौच करते हुए बेलचा लेकर उन पर टूट पड़ा। उसने कई कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया और उन्हें चोट पहुंचाई। हमले में निगमकर्मी मोहनलाल व सागर तथा पुलिस कर्मचारी राजेश व मेजर घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------
कुछ डेयरी संचालकों ने टीम पर हमला किया। पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अभियान के दौरान 20 से अधिक डेयरियों को बाहर निकाला गया है और लगभग 30 पशुओं को अपने कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल जैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed