फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घाड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीण हुए लामबंद

घाड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीण हुए लामबंद

Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीण हुए लामबंद

विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- ग्रामीणों ने एसडीएम बिलासपुर को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव जैतपुर के लोगों ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग व स्कूल के पास से गुजरने वाले वाहनों को बंद कराने को लेकर एसडीएम बिलासपुर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सुलेमान, सौकत, अनवर, मुस्तकीन, अली अहमद, सफी, रमजान, गुलजार, रियासत, सलीम, सूबे सिंह बसाती, गुरमीत बाल्मीकि, मीनष ने एसडीएम को दिए अपने मांग पत्र में बताया कि एक और तो सरकार खनन को पूर्ण रूप से बंद होने के दावे करती है और कुछ दिन पहले जैतपुर क्षेत्र में कुछ प्लांटों को सील किया गया था। बावजूद इसके जैतपुर क्षेत्र में दिन रात पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम अवैध खनन व ओवरलोडिंग हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जैतपुर गांव के स्कूल में 450 के करीब बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के मेन गेट से दिनरात ओवरलोड वाहन गुजरने से गली पूरी तरह से टूट चुकी है उसमें कीचड़ भरा हुआ है। बच्चे इसी कीचड़ से गुजर कर स्कूल आते है। गली से भारी वाहनों के लगातार गुजरने के कारण बच्चे स्कूल जाने से भी डरते है उनके अभिभावकों को भी हर समय किसी हादसे का डर लगा रहता है। नियमों को ताक पर रखकर जैतपुर क्षेत्र में तीस फीट गहरे गड्डे खनन कारोबारियों द्वारी खोद दिए गए हैं। जिससे क्षेत्र में आने वाले समय में पीने के पानी के लाले पड़ सकते है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार वे पुलिस व संबधित अधिकारियों से अवैध खनन ओवरलोडिंग व स्कूल के रास्ते से भारी वाहन बंद करने की गुहार लगा चुके है। वे इस बारे रणजीपुर पुलिस चौंकी में भी सूचित कर चुके है, लेकिन कही पर भी उनकी कोई सुनवाई नही हुई। कांग्रेस नेता प्रशासन को मामले अवगत करवाया है यदि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वे स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ उपायुक्त को मिलेंगे।

वर्जन
इस बारे एसडीएम नवीन आहूजा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे अवैध खनन व ओवरलोडिंग की समस्या के बारे एडीसी को अवगत करवाएंगे और समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा और स्कूल के आगे गली से भारी वाहनों को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed