{"_id":"5b981496867a557f551a1026","slug":"153669338318-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से अवैध माइनिंग की विडियो वायरल, खनन अधिकारी कहते हैं मुझे पांच बजे के बाद कॉल ना करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से अवैध माइनिंग की विडियो वायरल, खनन अधिकारी कहते हैं मुझे पांच बजे के बाद कॉल ना करें
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से अवैध माइनिंग की विडियो वायरल, खनन अधिकारी कहते हैं मुझे पांच बजे के बाद कॉल ना करें
-आसपास के गांववालों ने खनन अधिकारियों पर लगाएं गंभीर आरोप, बोले- खनन माफिया से मिले हुए हैं माइनिंग विभाग के आफिसर
खिजराबाद ।कोलीवाला पंचायती जमीन में शिकायत के बावजूद अवैध खनन जारी है। खनन विभाग ने एक ट्रॉली पकड़कर थाने में छोड़ कर खानापूर्ति कर ली। वहीं पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई। लिहाजा मंगलवार को भी जेसीबी मशीन द्वारा डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियों से खनन का काम जारी रहा। सोशल मीडिया पर कोलीवाला की पंचायती जमीन में अवैध खनन की विडियो पूरा दिन वायरल होती रही। सोशल मीडिया पर ही इस पर लोगों के कमेंट आते रहे। किसी ने कहा कि पंचायती हो या सरकारी ये खनन करने वाले तो ऐसे ही खनन करेंगे। किसी ने कहा कि जब तक ये सरकार है तब तक क्षेत्र में से अवैध खनन नहीं रूकेगा। लोगों का तो यहां तक कहना है कि जिला खनन कार्यालय पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कुछ अधिकारी खनन माफिया से भी मिले हुए हैं और वहां से मोटी कमाई कर रहे हैं। वहीं, जिला खनन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी गोलमोल जवाब दिया और यह कहकर फोन डिसकनेक्ट कर दिया कि सुबह नौ से पांच बजे तक मेरी ड्यूटी है, इसके बाद मुझे कॉल न करें।
बॉक्स
सरपंच कर दिया था सस्पेंड
-पंचायती जमीन में पहले भी अवैध खनन होता रहा है। ग्रामीणों के बार बार शिकायत करने के बाद पंचायत विभाग की ओर से तत्कालीन खंड विकास अधिकारी जोगेश कुमार ने सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था और इस पर कार्यवाही होते ही सरपंच को डीसी ने सस्पेंड के आदेश दे दिए थे। सरकार के दबाव के कारण कुछ दिन बाद वही सरपंच दोबारा से बहाल कर दिया गया।
बॉक्स
माफिया कर रहे मोटी कमाई, हिस्सा सभी को
कोलीवाला में पंचायती जमीन में से खनन सामग्री भरके स्क्रीन प्लाट संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं। क्योंकि पंचायती जमीन में से फ्री की खनन सामग्री लेकर स्क्रीन संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं। खनन विभाग और पंचायत विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर खनन विभाग के अधिकारी भी सक्रिय नही है और खनन विभाग के अधिकारी नौ से पांच बजे तक की अपनी ड्यूटी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि माइनिंग व पंचायत विभाग के अधिकारियों तक हिस्सा पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
ढीले सिस्टम का फायदा माफिया को
सोशल मीडिया के इस जमाने में एक छोटी से छोटी घटना भी पूरे देश में मिनटों में फैल जाती है। कोलीवाला में पंचायती जमीन में हो रहा अवैध खनन की विडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से दोनों दिनों से वायरल हो रही है, लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों को इस बारे कोई जानकारी नही है। ऊपर से खनन विभाग के अधिकारियों ने बात करने की समय सीमा तय कर दी। जिला खनन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि रात को कॉल न करें।
वर्जन
-इस बारे में जब जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि शाम को सात बजे क्या टाइम है बात करने का। मुझे नौ से पांच बजे तक ही फोन किया करें।
फोटो नंबर 35, 36, 37