फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में छह साल की मासूम बच्ची से हैवानियत

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में छह साल की मासूम बच्ची से हैवानियत

Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में छह साल की मासूम बच्ची से हैवानियत
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस के कारिंदे की सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

अपहरण के 24 घंटे बाद नग्न हालत में मिला शव, गैंग रेप की भी आशंका जताई गई
मकान से एक किमी दूर फार्म हाउस के खेत में खून से लथपथ मिला शव
यमुनानगर/खिजराबाद।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेलगढ़ स्थित फार्म हाउस में रहने वाले प्रवासी मजदूर की सात साल की बच्ची की दुराचार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव के ऊपर पेड़ की टहनियां काटकर उसे छिपा दिया। रविवार को लोगों ने तलाशी की तो शव मिला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार को उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी के बारे में सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। शव अर्धनग्न अवस्था में था। कपड़े दूर पड़े थे और प्राइवेट पार्ट पर भी काफी मात्रा में खून लगा हुआ था। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक प्रथमदृष्टया रेप के बाद मर्डर किया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से झारखंड के गुमला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह छह साल से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में घोड़ों की सेवा और चौकीदारी का काम करता है। फार्म हाउस में ही बने एक मकान में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। शनिवार को सुबह वह यमुनानदी के पास मछली पकड़ने के लिए निकला था। पीछे से उसकी बेटी भी चली गई। करीब तीन घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी बच्ची घर पर नहीं थी। जब बच्ची का पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह फार्म हाउस में रहने वाले अन्य मजदूरों व ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने बच्ची को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान घर से करीब एक किमी दूर फार्म हाउस के खेतों में सिंचाई के लिए बनाए गए रजवाहे में उसकी बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। वह केजी क्लास में पढ़ती थी। वारदात को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कालिया से कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन माफिया के खिलाफ पूर्व मंत्री ने खोला हुआ है मोर्चा
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने खनन माफिया और ओवरलोडिंग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चार दिन से उन्होंने बेलगढ़ के इस फार्म हाउस के बाहर स्क्रिनिंग प्लांट व क्रशर में आने-जाने वाहनों का रास्ता भी रोक रखा है। अब इसी फार्म हाउस में रहने वाले प्रवासी मजदूर की बच्ची से दरिंदगी को लेकर क्षेत्र में कई तरह की बातें की जा रही हैं।

पूर्व मंत्री ने किया साजिश से इनकार
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने किसी भी साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्ची के साथ बर्बरता हुई है। दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
-----
बेलगढ़ में हुई वारदात बहुत ही दर्दनाक और दुखद है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर पॉक्सो व मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति शामिल है या फिर भी उसके साथी भी हैं, यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

-राजेश कालिया, एसपी

बाल संरक्षण आयोग ने की निंदा
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस वारदात की निंदा की है। सदस्य बाल कृष्ण गोयल व परमजीत सिंह बड़ौला का कहना है कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। प्रदेेश में इस तरह के अपराध के लिए सरकार ने फांसी की सजा तय कर रखी है। आयोग की टीम जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलेगी।

फोटो नंबर 15 से 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed