{"_id":"5b143d224f1c1bac6e8b5fd5","slug":"15280530317-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना ट्रैफिक ना पॉल्यूशन, तीन घंटें शहरवासियों ने एसपी व विधायक संग की खूब मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ना ट्रैफिक ना पॉल्यूशन, तीन घंटें शहरवासियों ने एसपी व विधायक संग की खूब मस्ती
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ना ट्रैफिक ना पॉल्यूशन, तीन घंटें शहरवासियों ने एसपी व विधायक संग की खूब मस्ती
- यमुना क्लब के सामने मॉडल टाउन की सड़क पर हुआ दूसरा राहगीरी कार्यक्रम
- एसपी ने बच्चों के साथ किया डांस, मस्ती व साइकिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ना ट्रैफिक, ना पॉल्यूशन, बस खुली सड़के। कभी जुम्मा डांस तो कभी हरियाणवी नृत्य। कभी फुटबॉल को किक तो कभी वॉलीबॉल को। कहीं पीटी परेड़ तो कहीं योगा। यह नजारा था, रविवार अलसुबह माडल टाउन की सड़कों पर। जहां दूसरे राहगीरी कार्यक्रम में एसपी राजेश कालिया व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शहरवासियों के साथ मिलकर पीटी परेड़, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पुलिस प्रशासन और जनता ने मिल कर माडल टाऊन स्थित नेहरू पार्क गेट के सामने यह राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों, नागरिकों, स्कूली बच्चों और समाज सेवी, सैकड़ों प्रतिभागियों ने राहगीरी कार्यक्रम में जमकर मौज मस्ती की व अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। हिंदी, हरियाणवी व पंजाबी गीतों लोगों एवं बच्चों ने नृत्य भी किए गए। एसपी राजेश कालिया ने राहगीरी कार्यक्रम की गतिविधियों के आयोजन के लिए पहले से ही तैयारियां करवाई हुई थी। कार्यक्रम में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, पिछडा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, नगर निगम के सिनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्ट्रू, पार्षद संगीता सिंगल, पार्षद प्रीति जौहर, डीएसओ राजेंद्र गुप्ता, डा. अंजु वायपेयी, ट्रैफिक एसएचओ राजीव मिगलानी, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, ओम प्रकाश, जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चो ने खूब मस्ती की।
बॉक्स
युवाओं के चेहरे पर खुशी लाने के लिए है कार्यक्रम :
विधायक अरोड़ा ने कहा कि मुझे राहगीरी कार्यक्रम में दूसरी बार आकर प्रसन्नता हुई है। प्रातकाल की गतिविधयों को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से एक और महत्वपूर्ण शुरूवात हुई है। उन्होंने कहा है कि इस राहगीरी कार्यक्रम से युवाओं के चेहरे पर खुशी लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
विज्ञापन
बॉक्स
लोगों को तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना कार्यक्रम का उद्देश्य :
एसपी कालिया ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता में संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच आपसी संबध को प्रगाढ बनाना है। इसके साथ-साथ पूरे सप्ताह कार्यालयों और अपने व्यवसाय में अन्य कार्य में व्यस्त रहने वाले लोगों को प्रात : कालीन के दौरान तनाव मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना है।
बॉक्स
खेल खेल में दी यातायात नियमों की जानकारी :
राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने अधिकारियों के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा, रस्साकस्सी, साईकिलिंग, तलवार बाजी, जुम्मा डांस, बॉक्सिंग, कुश्ती, फुटबाल खेली। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के संबध में यातायात नियमों की जानकारी दी गई व यातायात सुरक्षा संबंधी गीतों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई।
फोटो : 33 से 39