फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सब्जीमंडी में पुलिस सुरक्षा में बेची सब्जी, हड़ताल के चलते कम आए ग्राहक

सब्जीमंडी में पुलिस सुरक्षा में बेची सब्जी, हड़ताल के चलते कम आए ग्राहक

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सब्जीमंडी में पुलिस सुरक्षा में बेची सब्जी, हड़ताल के चलते कम आए ग्राहक
मंडी में पुलिस सुरक्षा में बेची सब्जी, हड़ताल के चलते कम आए ग्राहक
विज्ञापन

अनाज मंडी में सब्जी बेचने आये किसानों और आढ़तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देशभर में किसान हड़ताल पर है। दूसरे दिन सब्जी मंडी रादौर में किसानों के विरोध के बावजूद पुलिस सुरक्षा में सब्जी बेची गई। हड़ताल के बावजूद किसान मंडी में सब्जी बेचने आए थे, लेकिन ग्राहक गायब था।
शुक्रवार को किसान यूनियन से जुडे़ किसानों ने रादौर में एक वाहन में लदे टमाटर की फसल को सड़कों पर फेंक कर विरोध दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार को आंदोलन के दूसरे दिन सब्जी मंडी में जहां सब्जी बेचने किसानों की संख्या कम रही, वही खरीददार भी नाममात्र रहे। इससे सब्जी बेचने आए किसानो को ओने-पौने दाम पर सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। सब्जी बेचने आए किसान जगदीश, अनिल कुमार, रामकुमार, सतनाम सिंह आदि ने आंदोलित किसानों से अपील की कि किसान विरोध का अलग तरीका अपनाएं क्योंकि इस आंदोलन से तो किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वही सब्जी आढ़ती विजय ढंग व जयकिशन सैनी ने कहा कि किसानों की हड़ताल से मंडी में आज हड़ताल के दूसरे दिन काफी असर देखने को मिला है और मंडी में पहले ही अपेक्षा काफी कम किसान सब्जी लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक किसान के टमाटर की फसल को सड़क में फेंके जाने के डर से ही किसान आज मंडी में कम संख्या में अपनी सब्जी बेचने पहुंचे। अनाजमंडी में सब्जी बेचने आये किसानों और आढ़तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और अल सुबह मंडी शुरू होने से पहले ही मौके पर तैनात रहा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी राजेश कांबोज ने बताया की मंडी में शांतिपूर्ण तरीके से खरीददारी चल रही है। पुलिस हर तरह से सब्जी आढ़तियों व किसानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में पूरी तरह बंद होगी सब्जी व दूध की सप्लाई : चढूनी
भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। चढूनी ने बताया कि देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर गांव बंद को लेकर चल रहा आंदोलन बेहद कामयाब रहा है। उन्हें जितनी उम्मीद थी, उससे ज्यादा लोगों का समर्थन उन्हें मिला है। जैसे जैसे आंदोलन आगे बढे़गा तो पूरी तरह से सब्जी, फल व दूध की सप्लाई पूरी तरह से शहरों में आनी बंद हो जाएगी। उधर आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय आढ़ती को मौके पर बातचीत के लिए बुलाया गया था। किसान नेताओं ने मंडी के आढ़तियों से अपील की कि वे किसानों के आंदोलन में उनका सहयोग करें। इस पर विजय आढ़ती ने कहा कि वह इस बारे में सब्जी मंडी के आढ़तियों से बातचीत करने के बाद उन्हें मामले की जानकारी देंगे।

60 प्रतिशत दुधियों ने किया काम बंद
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन की ओर से क्षेत्र की दूध सप्लाई करने वाली एसोसिएशन के प्रधान यशपाल कांबोज से भी इस बारे में संपर्क किया गया। प्रधान यशपाल कांबोज ने बताया कि रादौर क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक दूध बेचने वाले दुधियों ने हड़ताल के कारण गांव से दूध सप्लाई करने का कार्य बंद कर दिया है।


सड़क पर उड़ेला जाएगा सप्लाई करने वाले दुधियों का दूध : गुंदयाना
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि दुधियों से अपील की गई है कि वे हड़ताल में उनका सहयोग करें। इसके बावजूद कुछ दुधिये सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण मजबूरी में यूनियन से जुड़े किसानों को ऐसे दुधियों का दूध ड्रम से सड़क पर उडे़लना पड़ रहा है। जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करेंगी तब तक देश का किसान आंदोलन करता रहेगा।
फोटो : 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed