{"_id":"5b12e24f4f1c1b644d8b45ec","slug":"152796424411261-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"261 मीटर कपड़े पर जागरूकता भरे स्लोगन के साथ बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
261 मीटर कपड़े पर जागरूकता भरे स्लोगन के साथ बनाई मानव श्रृंखला
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
261 मीटर कपड़े पर जागरूकता भरे स्लोगन के साथ बनाई मानव शृंखला
छछरौली। 261 आंगनबाड़ी वर्करों ने 261 मीटर कपड़े के ऊपर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, लिंगानुपात जैसे जागरूकता नारे और महिलाओं के हस्ताक्षर अभियान से मानव शृंखला बनाकर एक मिसाल कायम की है।
सीडीपीओ सीमा प्रसाद ने बताया कि उनके सुपरवाइजरों की टीम ने आज 261 मीटर कपड़े के साथ मानव शृंखला बनाई। इससे लोगों को कई प्रकार के संदेश देने की कोशिश की गई। छछरौली जैसे पिछड़े और घाड क्षेत्र कि सभी आंगनबाड़ी वर्करों ने अपने अपने गांव में 1 मीटर कपड़े के ऊपर हस्ताक्षर अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरूकता भरे स्लोगन लिख कर नई शुरुआत की है। गांव के बाद यह अभियान अब खंड स्तर पर शुरू हुआ है। शनिवार को खंड की आंगनबाड़ी वर्कर स्टेडियम में पहुंची और मानव शृंखला बनाकर लोगों को एक नई शिक्षा दी। सुपरवाइजर सोनिया गिल, पंकज और किरण ने कहा कि वह अपने-अपने आंगनबाड़ी सर्कल के तहत प्रत्येक गांव में इस अभियान को लेकर लोगों में उत्सुकता है। इस मौके पर सुपरवाइजर सोनिया गिल, किरण, पंकेश, सुमन, नरदीप कौर समेत खंड की सभी आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया।
फोटो नंबर 3