फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर डीएवी गर्ल्र्स कॉलेज ने अर्जित किया तीसरा स्थान

खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर डीएवी गर्ल्र्स कॉलेज ने अर्जित किया तीसरा स्थान

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर डीएवी गर्ल्र्स कॉलेज ने अर्जित किया तीसरा स्थान
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बांटे 1.38 लाख रुपये
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने तीसरा स्थान अर्जित किया है। कॉलेज और महिला खिलाड़ियों को ट्राफी और एक लाख 49 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने दिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कॉलेज में ट्रॉफी के साथ पहुंची टीम का स्वागत किया गया।

डॉ. विभा गुप्ता के मुताबिक कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया था। इस कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 500 कॉलेजों में से डीएवी गर्ल्स कॉलेज तीसरे नंबर पर रहा। कुवि में आयोजित सम्मान समारोह में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ी नवजोत कौर को 15 हजार, पारूल को 21 हजार, प्रियंका को 21 हजार, रजनी को 18 हजार, नवजोत को आठ हजार, पूनम कुमारी को 30 हजार, सोनिया देवी को आठ हजार, मनीषा को आठ हजार तथा लवी को एक हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त खिलाड़ियों को यह सम्मान आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी लेवल पर आयोजित साइकिलिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, योग, जूडो, रोप मलखम साहित अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया गया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज को 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। प्रिंसिपल ने कहा कि खिलाड़ियों ने अथक मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


फोटो 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed