फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   उपचुनाव में हार से बौखलाई बीजेपी करवा सकती है इसी साल चुनाव: चौटाला

उपचुनाव में हार से बौखलाई बीजेपी करवा सकती है इसी साल चुनाव: चौटाला

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में हार से बौखलाई बीजेपी करवा सकती है इसी साल चुनाव: चौटाला
यूपी के उपचुनावों में मिली हार से भाजपा के उखड़ चुके हैं पांव : ओमप्रकाश चौटाला
विज्ञापन

- जठलाना अनाजमंडी में आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो

अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना (यमुनानगर)।
उपचुनावों में मिली करारी हार से भाजपा 2019 की बजाय नवंबर या दिसंबर 2018 के अंत तक लोकसभा चुनाव करवा सकती है। उपचुनावों में मिली हार से भाजपा पार्टी के पांव उखड़ चुके हैं। जिस कारण भाजपा जल्द से जल्द लोकसभा चुनाव करवाकर अपने गिरते जनाधार को बचाना चाहती है, लेकिन देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। लोकसभा चुनावों में भाजपा का बुरी तरह से सूपड़ा साफ होगा और बसपा प्रमुख कुमारी मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने जठलाना में कही। वे शुक्रवार देर शाम अनाज मंडी में इनेलो पार्टी की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में करने आए थे।
उन्होंने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से भाजपा ने देश के लोगों को जाति, धर्म, मजहब, बिरादरी के नाम पर बांटने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह, पीरजी हुसैन, जाहिद खान, मकसूद, नसीम अहमद, हल्का प्रधान राजकुमार बुबका, मेजर सिंह सढूरा, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारिश में भीगते रहे लोग : इनेलो सुप्रीमो लगभग डेढ़ घंटा देरी से कार्यक्रम में आए। इस दौरान आंधी व बारिश आ गई। जब वे स्टेज पर आए तो तेज बारिश हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने मंच पर छातों से पूर्व मुख्यमंत्री को भीगने से बचाया। भारी बारिश के दौरान लोग भीगते रहे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री का लगभग 9 मिनट 25 सेकेंड का भाषण सुनकर ही लोग वापिस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता की कटी जेब : रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान पंडाल में सेवा कर रहे इनेलो कार्यकर्ता परमजीत सिंह की किसी ने जेब काट ली। मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी गई। परमजीत ने बताया कि वह पार्टी के दौरान सेवा कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में 2 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे।


सेल्फी लेने की होड़ : लंबे समय के बाद जठलाना आए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उनके साथ सेल्फी लेने को लेकर होड़ मच गई। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री से दूर कर उन्हें मंच तक पहुंचाया।
फोटो नंबर 23, 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed