फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिना बजट 20 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए लगा दिए टेंडर, दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने से पार्षदों में रोष

बिना बजट 20 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए लगा दिए टेंडर, दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने से पार्षदों में रोष

Thu, 31 May 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बिना बजट 20 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए लगा दिए टेंडर, दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने से पार्षदों में रोष
बिना बजट 20 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए टेंडर, दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं, पार्षदों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में इस कदर डूबे हुए हैं कि कमीशन के चक्कर में बिना बजट के ही विकास कार्यों के टेंडर लगा देते हैं। 20 वार्डों की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए टेंडर कर दिए गए, लेकिन दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। जिसके चलते वार्ड पार्षदों में रोष बनता जा रहा है। नगर निगम चुनाव सिर पर हैं, पार्षदों को चिंता है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से उन्हें चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हाउस की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। इसके बावजूद शहरवासी टूटी हुई सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।

वार्ड वाइज खर्च की योजना : वार्ड नंबर-1 में 28 लाख 92 हजार, वार्ड-2 में 27 लाख 3 हजार, वार्ड-3 में 26 लाख 88 हजार, वार्ड-4 में 26 लाख 88 हजार, वार्ड-5 में 26 लाख, 88 हजार, वार्ड-6 में 26 लाख 88 हजार, वार्ड-7 में 25 हजार, वार्ड-8 में 26 लाख 90 हजार, वार्ड-9 में 26 लाख 94 हजार, वार्ड-10 में 27 लाख 16 हजार, वार्ड-11 में 25 लाख 54 हजार, वार्ड-12 में 16 लाख 10 हजार, वार्ड-13 में 22 लाख 35 हजार, वार्ड-14 में 21 लाख 64 हजार, वार्ड-15 में 18 लाख 89 हजार, वार्ड-16 में 16 लाख 38 हजार, वार्ड-17 में 19 लाख 52 हजार, वार्ड नंबर-18 में 20 लाख 82 हजार, वार्ड-19 में 16 लाख 40 हजार व वार्ड नंबर-20 16 लाख 15 हजार रुपये खर्च किए जाने की जाने की योजना नगर निगम ने बनाई थी।
विज्ञापन

हरपथ एप के तहत पहली बार हुए थे टेंडर : नगर निगम के इलाके की सड़कों की मरम्मत के लिए हरपथ एप लांच किया गया था। इस एप पर क्षतिग्रस्त सड़क की कोई भी फोटो अपलोड की जा सकती है। फोटो अपलोड होते ही संबंधित क्षेत्र अधिकारियों तक पहुंचेगी और उस सड़क की मरम्मत करना सुनिश्चित किया जाना था। नगर निगम ने इस योजना के अंतर्गत पहली बार सभी वार्डों में टेंडर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं देते संतोषजनक जवाब
-वार्ड-14 की पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि बिना तैयारी के अधिकारी टेंडर लगा देते हैं। पहले बजट आना चाहिए, उसके बाद ही टेंडर किए जाने चाहिए, लेकिन यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम में इसके विपरीत काम किया जा रहा है। यहां पहले टेंडर हो रहे हैं, उसके बाद बजट मांगा जाता है। अधिकारी अपना फायदा पहले देखते हैं। हाउस की मीटिंग में भी यह मुद्दा उठाया गया था।

-वार्ड नंबर-4 से पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि हरपथ एप योजना के तहत अधिकारियों ने अपनी मर्जी से ही टेंडर लगाए थे। किसी भी पार्षद से कोई सलाह मशवरा नहीं किया गया। ना ही हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया है। अपने लालच में अधिकारी मनमर्जी से टेंडर लगा रहे हैं। मेरे वार्ड में तमाम सड़कें टूटी पड़ी हैं। अफसरशाही के खिलाफ अब हम डीसी से मुलाकात करेंगे। कुछ अधिकारी अपने लालच में काफी समय से यहां जमे हुए हैं।
फोटो नंबर 32, 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed