फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 साल पहले जिसमें फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन मजदूरों की हुई थी मौत, उसी में फिर विस्फोट से झुलसा मालिक

13 साल पहले जिसमें फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन मजदूरों की हुई थी मौत, उसी में फिर विस्फोट से झुलसा मालिक

Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
13 साल पहले जिसमें फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन मजदूरों की हुई थी मौत, उसी में फिर विस्फोट से झुलसा मालिक
बंद पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, मालिक झुलसा
विज्ञापन

- 13 साल पहले इसी फैक्टरी में हुए धमाके में तीन मजदूरों की हुई थी मौत
- विस्फोट से फर्श में हुआ गड्डा व सौ मीटर दूर तक बिखरी सीमेंट की चादर के परखच्चे
- पुलिस व एसएफएल टीम ने किया मुआयना, मौके से बरामद हुए पटाखों के खोल व सामान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना बुड़िया क्षेत्र के गांव दयालगढ़ में 13 साल पहले जिस पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। उसी बंद फैक्टरी में बुधवार को फिर से विस्फोट हो गया। विस्फोट में फैक्टरी मालिक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। परिजन जहां फैक्टरी में रखे फ्रिज में विस्फोट होने की बात बता रहे है, वहीं बताया यह भी जा रहा है कि बंद फैक्टरी में गुपचुप तरीके से पटाखे बनाए जाते थे। मौके से पटाखों बनाने का सामान व खोल भी बरामद हुए हैं। धमाका इतनी तेज हुआ कि फैक्टरी की सीमेंट की चादर उड़ गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी निवासी शराफत खान की दयालगढ़ में पटाखों की फैक्टरी थी। वर्ष 2013 में फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। तब वहां काम करते हुए एक महिला सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद फैक्टरी बंद हो गई थी। इन दिनों फैक्टरी में फर्नीचर का गोदाम बनाया हुआ था। यहीं पर दो कमरे रहने के लिए भी बना रखे हैं। पिता शब्बीर अहमद ने बताया कि रोजाना की तरह उसका बेटा शराफत गोदाम में बने कमरे के अंदर कुछ काम कर रहा था। अचानक तेज बिजली आई और वहां रखे फ्रिज में धमाका हुआ। इसके बाद सीमेंट की चादर दूर तक उड़ गई। उसके परखचे उड़ कर खेतों में जा गिरे। चारों तरफ धूल उठ गई। धूल छटने पर नजर आया कि शराफत प्रांगण में लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। धमाका सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। एंबुलेंस कंट्रोल रूम में फोन किया। करीब 25 मिनट के बाद एंबुलेंस मौके पर आई। झुलसे शराफत को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किए पटाखों के खोल व अन्य सामान : दयालगढ़ गांव में फैक्टरी में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो मौके से पटाखों के कुछ खोल व अन्य सामान बरामद किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बंद फैक्टरी में अभी भी पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। छत पर लगा हुआ पंखा क्षतिग्रस्त हो चुका था। सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का दौरा कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड़िया एसएचओ हर दीपेंद्र सिंह का कहना है कि दयालगढ़ में जिस गोदाम में विस्फोट हुआ। वह पहले पटाखों की फैक्टरी थी। जो काफी समय से बंद थी। अब इसमें फर्नीचर का सामान रखा जाता था। विस्फोट कैसे हुआ यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मौके से कुछ पटाखों के खोल व सामान बरामद हुआ है। जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया गया था। प्राथमिक जांच में फ्रिज व वहां रखे विस्फोटक सामग्री से धमाका होने का संदेह है। जांच कर रहे हैं।
फोटो : 34 से 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed