{"_id":"5b0c529c4f1c1b906e8b5183","slug":"152753424242-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियां शुरू, बस्तों के बोझ से राहत समर कैंप 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियां शुरू, बस्तों के बोझ से राहत समर कैंप 2
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियां शुरू, बस्तों के बोझ से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों का इंतजार खत्म हुआ। अब वे पूरी मस्ती के साथ नई जानकारियां लेते हुए व प्रतिभा को निखारते हुए ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करेंगे। इसी उद्देश्य के साथ मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में 28 मई से 9 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में न केवल इस स्कूल के ही, बल्कि यमुनानगर के अन्य स्कूल व अन्य शहरों के स्कूल 4 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की आयु के 343 बच्चे भी भाग ले रहे है। बच्चों को दो आयु वर्ग में बांटा गया हैं। पहले वर्ग में कक्षा दो तक के बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, मॉडलिंग, कठपुतली व मुखौटे बनाना, स्केटिंग, नृत्य, संगीत, एरोबिक्स, ग्रीटिंग कार्ड बनाना हैं जैसी गतिविधियां व दूसरे वर्ग में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए, कराटे, कोरियोग्राफी, संगीत, एरोबिक्स, टाई एंड डाई, कशीदाकारी, सलाद एंड सैंडविच बनाना, बैडमिंटन, कारपेंट्री, म्यूरल-आर्ट, फोटोग्राफी, जिम्नास्टिक, पॉट मेकिंग आदि हैं।
समर कैंप की शुरुआत बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से हुई। यामिनी ने सभी कैम्पर्स का स्वागत किया। अमीक्षा और अग्रिम ने कैंप विषयक कविताएं प्रस्तुत की। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका में अपने उत्कृष्ट अभिनय से बच्चों ने जता दिया कि आने वाले दिनों में वे क्या धमाल मचा सकते हैं। जूनियर विंग द्वारा प्रस्तुत नृत्य ‘आए फिर से करने हंगामा’ आकर्षक था। प्रिंसिपल शशि बाटला ने बताया कि बच्चों को समर कैंप का बेताबी से इंतजार रहता है क्योंकि मौज मस्ती से भरपूर, इस कैंप में उनके लिए ज्ञान अर्जन के भी बहुत से मौके होते हैं।
फोटो: 02