फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जनता का विश्वास पाने में मोदी खट्टर फेल, 2019 में इनकी पार्टी को हराना मुश्किल नहीं : तंवर

जनता का विश्वास पाने में मोदी खट्टर फेल, 2019 में इनकी पार्टी को हराना मुश्किल नहीं : तंवर

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनता का विश्वास पाने में मोदी खट्टर फेल, 2019 में इनकी पार्टी को हराना मुश्किल नहीं : तंवर
जनता का विश्वास पाने में मोदी खट्टर फेल : तंवर
विज्ञापन

- जगाधरी के रामलीला भवन में आयोजित रामलीला भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर
लोकसभा की 10 व विधानसभा में 80 सीटें जीतेगी कांग्रेस : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अच्छे राज के लिए जनता का विश्वास, मजबूत आर्मी व मजबूत अर्थव्यवस्था का होना बहुत जरूरी है। झूठे वादे कर सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता का विश्वास खो चुके हैं। पाकिस्तान के हमलों का जवाब न दे पाने पर आर्मी भी मजबूत नहीं है। अर्थव्यवस्था भी डगमगाई हुई है। ऐसे में पार्टी को हराना मुश्किल नहीं। कार्यकर्ता यदि एकजुट होकर काम करेंगे तो 2019 में प्रदेश में विधानसभा में 80 से अधिक सीटें व लोकसभा में दस सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएंगी। यह बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कही। डा. तंवर सोमवार को जगाधरी के रामलीला भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इसके अलावा पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, ओम प्रकाश देवी नगर ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो-बसपा को गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी। क्योंकि दोनों पार्टियां कमजोर हैं। जगाधरी में दोनों पार्टियों ने पिछले दिनों रैली की थी। उसमें इतनी भीड़ नहीं थी जितनी हमारे कार्यकर्ता सम्मेलन में है। आने वाला समय कांग्रेस का है। हमें केंद्र में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है जबकि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तंवर ने कहा कि कुछ दिनों बाद हम इससे भी बड़े कार्यक्रम करेंगे जिसकी शुरुआत यमुनानगर से की जाएगी। भाजपा डरी हुई है। इसलिए अगले माह होने वाले नगर निगम के चुनाव सरकार समय पर नहीं करवाएगी। सरकार कोर्ट चली जाएगी जिससे चुनाव लटक जाएगा। इस मौके पर सचिन गुप्ता, बृजमोहन मोनी, छोटे लाल, चेयरमैन केहर सिंह झंडा, दीपचंद, राजेश कटारिया, सुरेश कान्हड़ी, जितेंद्र मोहन, डॉ. श्रवण कुमार, सुरेश ढांडा, विरेंद्र चौहान, भोपाल भाटी, शिव कुमार बुढेड़ी, देवेंद्र पार्षद, बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम चुनाव : डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस आगामी जितने भी चुनाव होंगे अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। चाहे वह आने वाला नगर निगम का चुनाव हो या लोकसभा व विधानसभा का चुनाव। उनके चुनावी चिन्ह में पांच गुणा ताकत है। चुनावी चिन्ह के साथ लड़ने वाले प्रत्याशी को पांच गुणा वोट मिलते है। डा. तंवर ने कहा कि आगामी चुनाव में वह किस सीट से खड़े होंगे इसका फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा। वह जिस भी सीट से खड़े होंगे जीत उसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व सरकार ने यमुनानगर की उपजाऊ धरती पर थर्मल प्लांट लगा दिया। किसानों की जमीन सस्ते दामों पर खरीदी गई। लेकिन थर्मल में यमुनानगर के एक भी युवक को नौकरी नहीं मिली। इसमें जिन लोगों को भर्ती किया गया वो दक्षिणी हरियाणा से थे। थर्मल से हमें बिजली मिली न रोजगार। यमुनानगर के लोगों को अगर कुछ मिला तो सिर्फ राख। थर्मल की राख से किसानों की जमीन बंजर होने लगी है। राख से लोग दमा, एलर्जी, आंखों के रोगों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैल से लेकर कलानौर बार्डर तक बाईपास बनाया है। यह बाईपास अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और रादौर हलके के 50 से ज्यादा लोगों की जान इस पर चली गई है।
फोटो : 21 से 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed