फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वैष्णो देवी तक सीधी बस सेवा, किराया ख530

वैष्णो देवी तक सीधी बस सेवा, किराया ख530

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी तक सीधी बस सेवा, किराया ख530
वैष्णो देवी तक सीधी बस सेवा, किराया 530 रुपये
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे चलेगी बस, 11 घंटे में पूरा होगा 500 किमी का सफर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। यमुनानगर डिपो से कटरा रूट बस सर्विस शुरू कर दी गई है। यह रूट बसों व स्टाफ की कमी के चलते बंद कर दिया गया था। अब 15 नई बसें आने के बाद रोडवेज ने एक साल से बंद पड़े कटरा के रूट को शुरू कर दिया है। यमुनानगर से जगाधरी व अंबाला के रास्ते यह बस लुधियाना, जालंधर, जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। शहर से कटरा तक का किराया 530 रुपये तय किया गया है। हरियाणा शक्ति एक्सप्रेस की यह बस सुबह सात बजे रवाना होगी। करीब 11 घंटे का सफर तय कर कटरा पहुंचेगी। अगले दिन इसी समय कटरा से यमुनानगर के लिए चलेगी और शाम को सात बजे के करीब शहर पहुंचेगी।

एक साल से बंद था रूट : बसों की कमी के चलते रोडवेज ने करीब एक साल पहले इस रूट से बसों को हटा लिया था। रूट बंद होने से यात्रियों को ट्रेन या अंबाला से बस सेवा लेनी पड़ती थी। जिससे काफी समय खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन


500 किमी का सफर : यमुनानगर से कटरा तक करीब 500 किलोमीटर का सफर है। इस सफर के लिए रोडवेज ने 530 रुपये का किराया तय किया है। इस रूट पर 22 स्टॉपेज दिए गए हैं। पंजाब और जम्मू कश्मीर के शहरों में जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। अभी यहां के यात्रियों को अंबाला से बस पकड़नी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में वेटिंग : यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से केवल दो ट्रेन वैष्णो देवी स्टेशन तक जाती हैं। इनमें 04401 आनंद विहार वैष्णो देवी स्पेशल और 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों रात की गाड़ियां हैं। इनमें भी 10 से 11 घंटे का समय लगता है। गर्मी की छुट्टियों में इन दोनों ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अभी फिलहाल इनमें काफी वेटिंग चल रही है। इनका किराया भी करीब 400 रुपये हैं।

दो जगह होगा विश्राम : यमुनानगर से चलने के बाद लुधियाना और उसके बाद पठानकोट के पास 15-15 मिनट का विश्राम होगा। इस दौरान रोडवेज द्वारा तय होटल या ढाबे पर बसें रुकेंगी।

हरिद्वार रूट पर 5 बसें : इसके अतिरिक्त रोडवेज ने तीर्थ नगरी हरिद्वार के रूट पर भी पांच बसें लगाई है। ये बसें सहारनपुर, रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हालांकि इस रूट पर यूपी और पंजाब रोडवेज समेत अन्य डिपो की बसें भी चल रही है। कमाई के लिहाज से यह रूट भी काफी महत्वपूर्ण है।


हमारा पूरा फोकस यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। कटरा रूट को शुरू कर दिया गया है। मुख्यालय से कई और रूटों पर भी बसें चलाने के लिए अनुमति मांगी गई है। मेहंदीपुर बालाजी का रूट बंद है। यात्रियों की डिमांड आती है तो इसे भी शुरू किया जा सकता है। हरिद्वार रूट पर पांच बसें चलाई गई हैं। ग्रामीण रूटों पर भी सुविधाएं बढ़ाई हैं।
- रविंद्र पाठक, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed