{"_id":"5b0affe24f1c1baa6e8b4fd6","slug":"15274475287-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन से खनन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही, दो मशीन व तीन ट्रॉलियां पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन से खनन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही, दो मशीन व तीन ट्रॉलियां पकड़ी
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस, जठलाना में ठेकेदार के खिलाफ की जा रही है सख्ती
अमर उजाला इंपेक्ट
यमुनानगर/रादौर
पॉकलेन व जेसीबी जैसी भारी भरकम मशीनों से यमुना का सीना चीर रहे खनन ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अमर उजाला में छप रही खबरों से पुलिस की नींद टूटी है। जठलाना थाना पुलिस ने नदी में चल रही दो मशीनों व तीन ट्रॉलियों को पकड़ा है। पुलिस ने दो स्पेशल पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए भी लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
जीरो प्वाइंट पर चल रही थी मशीनें : दरअसल अमर उजाला की टीम ने जीरो प्वाइंट पर जाकर निरीक्षण किया तो लगभग सभी खनन जोन में भारी भरकम मशीन चलती हुई मिली थी। इतना ही नहीं रात को भी मशीन चलाएं जाने का खुलासा किया गया था। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए खनन माफिया की कथित चेक पोस्ट को भी पार करना पड़ता है।
सुप्रीम कोर्ट के हैं सख्त आदेश : यमुना में होने वाले खनन से बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के सख्त आदेश हैं कि किसी भी जगह मशीनों से खनन नहीं किया जाएगा, लेकिन यमुनानगर में दिन-रात खुलेआम इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहां पॉकलेन व जेसीबी जैसी मशीनें धड़ल्ले से चल रही हैं। यहां के कुछ घाटों पर लंबे समय से ठेकेदार नियमों का उल्लंघन करके खनन कर रहे है। जिसकी शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट में दी हुई है। एनजीटी में 18 जुलाई को इस मुद्दे पर सुनवाई होनी है और एक बड़ा फैसला भी आ सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
हमें आदेश मिले हैं कि किसी भी घाट पर मशीनों से खनन न होने दिया जाए। कोई मशीनरी खनन करते पाई गई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। हर घाट पर पुलिस तैनात करके कड़ी नजर रखी जाएगी। रात के समय मैं खुद सभी घाटों पर चेकिंग करूंगा।
- दीदार सिंह, एसएचओ, जठलाना थाना
फोटो: 10