फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पेज एक के लिए....... मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स में लड़कियां बनी डिस्ट्रीक टॉपर, तीनों ने खेली 97 प्रतिशत अंकों की पारी

पेज एक के लिए....... मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स में लड़कियां बनी डिस्ट्रीक टॉपर, तीनों ने खेली 97 प्रतिशत अंकों की पारी

Sun, 27 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पेज एक के लिए.......  मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स में लड़कियां बनी डिस्ट्रीक टॉपर, तीनों ने खेली 97 प्रतिशत अंकों की पारी
पेज एक के लिए.......
विज्ञापन

मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स में लड़कियां बनी जिला टॉपर, 97 प्रतिशत अंक लिए
स्वामी विवेकानंद स्कूल से कॉमर्स में मानसी व मेडिकल में जिज्ञासा व एसडी स्कूल से नॉन मेडिकल में दीक्षा टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जिले के 90 सीबीएसई स्कूलों से पांच हजार विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, 90 प्रतिशत रहा जिले का परीक्षा परिणाम
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 90 स्कूल हैं, जिनके पांच हजार छात्र-छात्राओं ने मार्च माह में 12वीं की परीक्षा दी थी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा शनिवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने की खबर पर सुबह से छात्र-छात्राएं इंटरनेट कैफों व मोबाइल पर परीक्षा परिणाम जानने में जुटे थे। दोपहर 12 बजे जैसे ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम का लिंक अपनी वेबसाइट पर डाला, वैसे ही इंटरनेट कैफे पर विद्यार्थियों की भीड़ जुट गई वहीं, स्कूलों स्टाफ भी अपने साथ दूसरे स्कूलों का स्टेट्स जानकर डिस्ट्रीक टॉपर कौर, यह जानने में लगे रहे। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के मुताबिक जिले को औसत पास प्रतिशत 90 प्रतिशत रहा। जबकि दस प्रतिशत विद्यार्थी रि-अपीयर व फेल रहे।




सीबीएसई बोर्ड ने शनिवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियां जिला टॉपर रहीं। इनमें शामिल हुडा सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद स्कूल से कॉमर्स में मानसी गुप्ता व मेडिकल में जिज्ञासा जिंदल टॉपर रहीं। इसी तरह जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल से नॉम मेडिकल में दीक्षा टॉपर रहीं। तीनों छात्राओं ने 97 से 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ अपना व स्कूल का नाम चमकाया। तीनों के साथ स्कूल में स्टाफ और घर पर परिजनों व सगे-संबंधियों ने मिठाई बांट खुशी मनाई। तीनों के मुताबिक उनका सक्सेस मंत्रा सेल्फ स्टडी के साथ जीके में रुचि बनाए रखना और सपनों के पूरे होने तक उनका पीछा करते रहना है।
विज्ञापन


बाक्स
कॉमर्स स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत अंकों से टॉपर मानसी बोली- जज या आईएएस अफसर बन करुंगी देश सेवा: सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से जगाधरी के जड़ौदा गेट निवासी मानसी गुप्ता कामर्स में 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहीं। हाल ही में मानसी ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑल इंडिया में 20वां रैंक पाया है। मानसी ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन के यह मुकाम पाया है, चूंकि वह प्राइमरी क्लासिस से ही सेल्फ स्टडी पर फोकस कर मेरिट सूची में जगह बनाती आई है। 10वीं में भी उसे 10 सीजीपीए अंक हासिल हुए थे। उसने स्कूल के बाद महज 3 घंटे की फोकस स्टडी कर 12वीं में यह मुकाम पाया है। कॉमर्स स्ट्रीम में उसे स्टडी में पिता राहुल गुप्ता से काफी मदद मिली, जो सीए हैं। वहीं, उनकी मां डॉ. शिवानी गुप्ता ने भी उसकी दिक्कतें दूर की, जो जड़ौदा गेट स्थित शिवानी अस्पताल की संचालक हैं। मानसी ने बताया कि उसका सपना जज या आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करने का है। पढ़ाई के अलावा उसे जीके में खुद को अपडेट रखना और म्यूजिक व डांस का अभ्यास करना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-15, 16, 17
बाक्स
97.2 प्रतिशत अंकों से मेडिकल टॉपर जिज्ञासा का है न्यूरो सर्जन बन आर्थिक पिछड़ों की मदद का ख्वाब: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से सेक्टर-17 निवासी जिज्ञासा जिंदल मेडिकल में 97.2 प्रतिशत अंकों से टॉपर रही। जिज्ञासा ने बताया कि उस ने बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। सेल्फ स्टडी के बलबुते ही उसे दसवीं में भी 10 सीजीपीए अंक मिले थे। उसका लाइफ में एक ही मंत्र है कि सपनों के पूरे न होने तक उनका पीछा करते रहो। उसका भी न्यूरो सर्जन बनकर पिछड़े लोगों की मदद करने का ख्वाब है, जो वह पूरा करके रहेगी। वह एनईईटी परीक्षा देगी व उसका टारगेट एम्स अस्पताल की डॉक्टर बनने का है। जिज्ञासा ने बताया कि उसके पिता अनुराग जिंदल शहर की पोली प्लास्टिक कंपनी में परचेज मैनेजर हैं। जबकि माता रितिका गृहणी हैं। अनुराग व रितिका ने बताया कि जिज्ञासा को पढ़ाई के साथ डांसिंग और ड्राइंग का शौक है।

फोटो-20
बाक्स
नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंक लाने दीक्षा का है सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना: जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल से श्यामसुंदरपुरी निवासी दीक्षा ने नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंकों से टॉप किया। दीक्षा ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है और इसके लिए आगे बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन करेंगी। दीक्षा ने बताया कि जब उसका मन किया और पढने की रुचि हुई, तभी पढ़ाई की। कोई ट्यूशन का सहाराडनहीं लिया। इसके बाद भी उसे यह अंक हासिल हो पाए हैं। दीक्षा ने बताया कि सेल्फ स्टडी से ही अच्छे अंक मिल सकते हैं, शर्त सिर्फ इतनी है कि भले चंद घंटे ही सही लेकिन पूरी तरह फोकस होकर पढ़ाई की जाए।
फोटो-21
बड़ा फोटो- 22
नोट- सभी स्कूलों के रिजल्ट का पैकेज अलग से भेज रहे हैं, पेज चार के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed