फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दस दिन शहर में न कुछ खरीदेंगे और न बेचेंगे किसान: गुंदियाना

दस दिन शहर में न कुछ खरीदेंगे और न बेचेंगे किसान: गुंदियाना

Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दस दिन शहर में न कुछ खरीदेंगे और न बेचेंगे किसान: गुंदियाना
दस दिन शहर में न कुछ खरीदेंगे और न बेचेंगे किसान: गुंदियाना
विज्ञापन

प्रदेश की हर सब्जी मंडी पर नाके लगाकर मंडियों में आने वाली सब्जी की फसल को रोकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर किसान एक से दस जून तक गांव बंद करने जा रहे हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पूरी तैयारी कर ली है। किसानों को आंदोलन का हिस्सा बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। दस दिन किसानों से शहर न आने की अपील की जा रही है। वहीं, शहर में इस दौरान दूध, घास व सब्जियों की सप्लाई न करने बारे अपील की जा रही है।

गांव को बंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदयाना व प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना ने वीरवार को टोपरा, भागुमाजरा, सागड़ी, नगला, झगुड़ी, बैंडी, खजूरी, बकाना, जुब्बल, कांजनू, अलाहर आदि गांवों का दौरा कर सहयोग करने की अपील की। नेताद्वय ने कहा कि गांव बंद के दौरान किसान 10 दिनों तक शहर नहीं जाएंगे। इस दौरान किसान शहर में जाकर न तो कुछ खरीदेंगे और न ही कुछ बेचेंगे। किसान प्रदेश की हर सब्जी मंडी पर नाके लगाकर मंडियों में आने वाली सब्जी की फसल को रोकने का काम करेंगे। शहरों को न सब्जी सप्लाई की जाएगी और न ही दूध। शहरों के लोगों को यदि सब्जी व दूध चाहिए तो उन्हें गांव आकर सब्जी व दूध खरीदना होगा। किसानों की मांग है कि देश के सभी करोड़ों किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू कर किसानों को फसलों के बेहतर मूल्य दिए जाएं। उन्होंने कहा कि दस जून के भारत बंद को कामयाब बनाने के लिए किसान व्यापारियों व दुकानदारों से सहयोग की उम्मीद करते हैं। मौके पर युवा प्रधान संदीप, ब्लॉक प्रधान कर्ण, विक्रम, हरपाल, करनैल सिंह, संदीप, रामसिंह जत्थेदार, निर्मल, कर्मबीर, सुरेश, होशियार सिंह, धर्मपाल, जोगिंद्र, ईश्वर सिंह, कृष्णपाल, मंदीप, बीराराम, प्रेम, संदीप, जगपाल सिंह, मोनु, अनिल, हरी सिंह, जोगिंद्र, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed