फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नीदरलैंड की 157 कंपनियों के सीओ व मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों संग किया म्हारे किसान ने डिनर

नीदरलैंड की 157 कंपनियों के सीओ व मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों संग किया म्हारे किसान ने डिनर

Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड की 157 कंपनियों के सीओ व मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों संग किया म्हारे किसान ने डिनर
नीदरलैंड की 157 कंपनियों के सीओ व मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों संग म्हारे किसान ने किया डिनर
विज्ञापन

बागवानी विभाग हरियाणा की ओर से दिल्ली के ताज होटल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले के प्रगतिशील किसान धर्मवीर कांबोज को बागवानी विभाग हरियाणा की ओर से दिल्ली के ताज होटल में हुए नीदरलैंड ट्रेड मिशन टू इंडिया नेटवर्क डिनर पर बुलाया गया। इसमें नीदरलैंड की 157 कंपनियों के सीओ, मंत्रालयों के बड़े अधिकारी, मंत्रियों व हरियाणा के बागवानी विभाग के बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बता दें कि व धर्मवीर एचएयू बोर्ड हिसार के सदस्य, राष्ट्रपति के 20 दिन के मेहमान रह चुके व राष्ट्रपति से सम्मानित और पैडमैन फिल्म के मशहूर किसान हैं। फार्मर साइंटिस्ट किसान धर्मवीर ने स्वयं निर्मित बहुउद्देश्यीय प्रसंस्करण मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन सभी प्रकार के फलों के बिना बीज तोड़े जूस व जैम बना सकती है। यह सिंगल फेस बिजली पर चलने वाली मशीन एक घंटे में 200 किलो फलों व जड़ी-बूटियों के जूस, जैम बनाने में सक्षम हैं। इसमें आम, जामुन, अमरूद, बेर, अनार, लीची, आडु, खुमानी, एलोवेरा आदि सभी फल व जड़ी बूटियां शामिल हैं। सुगंधित पौधे तुलसी, पुदीना, धनिया आदि के तेल निकालने में सक्षम है। यह मशीन छोटी व कम वजन होने की वजह से कही भी ले जाई जा सकती है। इसके माध्यम से टोमैटो कैचप व चिली सॉस भी किसान फार्म पर बना सकते हैं। नीदरलैंड के किसान ज्यादा ब्लू बेरी, कीवी की खेती करते हैं। कई कंपनियों ने इस मशीन में काफी रुचि ली। हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण किसान भी अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने लग गए हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने डीसी गिरीश अरोड़ा, बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी, जिला उद्यान अधिकारी हीरा लाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह अधिकारी किसानों को सहयोग देते रहे तो वह दिन दूर नहीं, जब हरियाणा के किसान भी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाएंगे।
विज्ञापन

फोटो-41 व 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed