{"_id":"5b07101d4f1c1bf26e8b46d1","slug":"152718952710139-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की 139 पेटियां की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की 139 पेटियां की बरामद
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शराब की 139 पेटियां की बरामद
बिलासपुर। पुलिस ने एक बैलेरो गाड़ी मे अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही लगभग 139 पेटी शराब की बरामद की। पुलिस ने गाडी के चालक के खिलाफ आबकारी कराधान एक्ट के तहत कारवाई आरंभ कर दी है। बुधवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की साढौरा से एक गाड़ी में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब को ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें नवीन व चरण सिंह को शामिल कर शिव चौंक पर नाका लगा कर वाहनों की जांच आरंभ कर दी। रात्रि लगभग ग्यारह बजे साढौरा की ओर से एक बैलेरो गाडी बिलासपुर की ओर आ रही थी पुलिस ने शक के आधार उसे रोक कर जांच की तो पाया कि गाड़ी में हिमाचल प्रदेश से निर्मित अंग्रेजी सिरमौर सनैच नामक ब्रांड की लगभग 139 पेटिया जिसमें कुल 1668 बोतले पुलिस ने मौके से बरामद की। पुलिस ने आबकारी कराधान एक्ट के तहत गाडी चालक यमुनानगर निवासी निर्मल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि गाडी में हिमाचल प्रदेश से निर्मित अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से यमुनानगर में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। गाडी चालक के पास ना तो शराब को ले जाने का परमिट था ओर ना ही लाइसेंस था। गाडी चालक को आबाकारी कराधान विभाग को पेश किया जाएगा।