फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नौ मई से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी आज लौटेंगे काम पर, सफाई होने से मिलेगी शहरवासियों को राहत

नौ मई से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी आज लौटेंगे काम पर, सफाई होने से मिलेगी शहरवासियों को राहत

Fri, 25 May 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नौ मई से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी आज लौटेंगे काम पर, सफाई होने से मिलेगी शहरवासियों को राहत
नौ मई से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी आज लौटेंगे काम पर, सफाई होने से मिलेगी शहरवासियों को राहत
विज्ञापन

16वें दिन वीरवार देर शाम सरकार से हुई बातचीत में मांगों पर बनी सहमति के बाद वापस ली हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नौ मई से हड़ताल पर बैठे सफाई व अग्निशमन कर्मचारी शुक्रवार काम पर लौट आएंगे। बीते 16 दिन से खासकर सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के लोगों को जगह-जगह गंदगी की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा था। सफाई कर्मचारियों के वापस काम पर आने के बाद सफाई व्यवस्था दोबारा से पटरी पर लौट सकेगी, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत महसूस होगी। वीरवार शाम सरकार से हुई बातचीत में मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है और यमुनानगर व जगाधरी नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना स्थलों से उठ गए। इससे पूर्व सुबह से शाम तक बीते 15 दिनों की तरह संघ के बैनर तले यमुनानगर व जगाधरी नगर निगम कार्यालयों के समक्ष दमकल विभाग से अग्निशमन कर्मचारियों व नगर निगम से जुड़े कच्चे-पक्के सफाई कर्मचारियों हड़ताल को जारी रखा और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया। मौके पर जिला प्रधान राजविंद्र सिंह, सचिव प्रवेश परोचा, राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससोली, गुलजार अहमद, रोहताश, संजय कुमार, गुलशन कुमार, ललित कालड़ा, गुरनाम सिंह, जगविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शुक्रवार से काम पर लौटेंगे सभी कर्मचारी: चंडीगढ़ में सरकार से बातचीत के लिए जिले से संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश सचिव जरनैल सिंह चनालिया ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार की ओर से समान काम समान वेतन देने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने, अग्निशमन कर्मियों को एडजस्ट करने सहित अन्य मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। इस पर संघ की ओर से हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन


665 में से 451 के हड़ताल पर चले गए से चरमरा गई शहर की सफाई व्यवस्था: ट्विनसिटी की सफाई का जिम्मा संभाले नगर निगम से जुड़े कच्चे-पक्के 665 में से 451 कर्मचारी मांगों को लेकर 16 दिन से हड़ताल पर चले गए थे। जिससे यमुनानगर व जगाधरी दोनों शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। रोज 150 टन कचरा उगल रहे दोनों शहरों से प्रतिदिन सौ टन कचरे का ही उठान हो पा रहा था, बाकी कचरा सड़कों किनारे व कूड़ेदानों में सड़ रहा था। इससे उठती दम घोंटती दुर्गंध व बीमारियां फैलाती मक्ख्यिां से लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा था। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed