फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एनएच 73 की रिपेयरिंग का काम शुरू

एनएच 73 की रिपेयरिंग का काम शुरू

Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एनएच 73 की रिपेयरिंग का काम शुरू
एनएच 73 की रिपेयरिंग का काम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आएं अधिकारी।
खिजराबाद।
नेशनल हाइवे नंबर 73 पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस मार्ग की खस्ता हालत को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की नींद टूटी और खिजराबाद बस स्टैंड पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया। हालांकि अभी केवल बस स्टैंड के पास ही सड़क की रिपेयरिंग शुरू की गई है। जबकि अन्य जगह बाद में काम शुरू किया जाएगा।

दरअसल नेशनल हाइवे की जगाधरी से लेकर पांवटा साहिब बॉर्डर तक हालत बदतर होती जा रही है और विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस मार्ग पर कलेसर के पास, अराइयांवाला, किशनपुरा आदि ऐसी कई जगह हैं, जहां हाईवे में गड्ढे होने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से हादसे हो चुके हैं और कई हादसों में लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। एनएच 73 पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। जगाधरी से लेकर कलेसर लालढांग तक जगाधरी पावंटा साहिब रोड पर दर्जनों जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड आदि जगहों पर लोग आते-जाते हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसविंद्र सिंह का कहना है कि इस मार्ग के रिपेयरिंग के लिए एस्टीमेट भेजा हुआ था जोकि पास होकर आ गया है। जगाधरी से लेकर हिमाचल की सीमा तक लगभग 75 लाख रुपये की लागत से हाइवे को रिपेयर किया जाना है।
विज्ञापन

फोटो नंबर 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed