फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद देने के लिए अधिकारियों की मीटिंग

आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद देने के लिए अधिकारियों की मीटिंग

Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद देने के लिए अधिकारियों की मीटिंग
आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद देने के लिए अधिकारियों की मीटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेने के लिए हमारी फुलवारी योजना व जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक डीसी गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों को सही ढंग से लागू करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
डीसी ने बताया कि जिले में बहुत सी आंगनबाड़ियों को उद्योगपतियों, सांसद, विधायकों, नगर निगम पार्षदों द्वारा गोद लिए जाने की इच्छा जताई है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेगी ऐसी केन्द्रों के बाहर उस इंडस्ट्री का सम्मान पटल लगाया जाएगा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र में दो आंगनबाड़ी केन्द्र चुने जिन्हें आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां छोटे बच्चे बैठते हैं, वहां पर खाना न बनाया जाए। बैठक में उन्होंने सुकन्या समृद्धि खाता व कन्या कोष के साथ-साथ पीएनडीटी की रेड आदि की समीक्षा भी की। इस मौके पर रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, कर्ण अलावादी, गगनदीप सिंह, अल्का गर्ग, सरिता चौहान सहित सीडीपीओज, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed