{"_id":"5b046e014f1c1bd8408b73ee","slug":"152701695512-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जाधारियों के कब्जों पर जल्द होगी कडी कार्यवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जाधारियों के कब्जों पर जल्द होगी कडी कार्यवाई
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की फिरनी पर अवैध कब्जा
रादौर। अवैध कब्जाधारियों ने गांव जठलाना में पंचायत की फिरनी पर कब्जे किए हुए हैं। जिसको छुड़वाने के लिए गांव के लोग बीडीपीओ से डीसी तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अधिकारी कोरे आश्वासन दे रहे हैं। पिछले दो महीनों से गांव के लोग अवैध कब्जे छुड़वाने को लेकर एक कार्यालय से दूसरे सरकारी कार्यालय में धक्के खा रहे हैं। अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने की बजाए उन्हें पुलिस सहायता मिलने के बाद ही कब्जे हटवाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
गांव जठलाना निवासी धर्मबीर, ऋषिपाल, कर्मवीर, शमशेर सिंह, इन्द्रजीत, रविन्द्र कुमार, सुरेशपाल, बंसीलाल, संजय, बलदेव, राजेन्द्र, बलकार, दीपक, जीतों, धर्मपाल आदि ने बताया कि गांव की फिरनी 27 फुट की है। लेकिन फिरनी पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। गांव के जौहड़ के पास की फिरनी पर 8 से 10 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। बहुत से लोगों ने फिरनी की जमीन पर शौचालय बना रखे हैं। वहीं कुछ लोगों ने फिरनी पर दीवारें, गेट, कूप, गुहारे रखकर कब्जे किए हुए हैं। जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की कि अवैध कब्जे हटवाकर सरकार की ओर से भेजी गई ग्रांट से निर्माण कार्य करवाया जाए। इस बारे बीडीपीओ रादौर दीनानाथ शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जठलाना पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा। पुलिस सहायता से कब्जे जल्द हटवाए जाएंगे।
फोटो: 17