{"_id":"5b046c1c4f1c1be4408b6f89","slug":"15270164719-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट पेज के लिए यमुना में घटा जलस्तर, यूपी की सप्लाई रोकी, दिल्ली और हरियाणा में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट पेज के लिए यमुना में घटा जलस्तर, यूपी की सप्लाई रोकी, दिल्ली और हरियाणा में संकट
Updated Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में घटा जलस्तर, यूपी की सप्लाई रोकी, दिल्ली और हरियाणा में खड़ा हो सकता है पानी का बड़ा संकट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
हरियाणा और राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में पानी का संकट गहरा सकता है। हथिनीकुंड बैराज पर दिन में पानी का स्तर कम होकर 1200 क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिसके चलते हरियाणा ने यूपी को दिए जाने वाले पानी की सप्लाई रोक दी है। वहीं दिल्ली के लिए पानी की सप्लाई कम करके महज 150 क्यूसेक कर दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज में केवल 1200 क्यूसेक पानी रह गया है और ऐसे में वह दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश को पानी नहीं दिया जा सकता। क्योंकि 950 क्यूसेक पानी की जरूरत हरियाणा के लिए है। साथ ही एनजीटी के आदेशानुसार 352 क्यूसेक पानी जीव जंतुओं के लिए हर समय यमुना में छोड़ा जाना अनिवार्य है। अगर दिल्ली तथा यूपी के लिए पानी छोड़ा जाता है तो प्रदेश को खुद जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली ने की थी ये मांग
पिछले सप्ताह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने हरियाणा से दिल्ली के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के मसले पर दखल देने का अनुरोध किया था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि दिल्ली को हरियाणा से 1996 से ही 1133 क्यूसेक पानी मिलता रहा है, पर पिछले 22 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पड़ोसी राज्य ने राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति आंशिक तौर पर रोक दी है।
मंगलवार को ये रही स्थिति
हथिनीकुंड बैराज पर सुबह सात बजे 1246 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जो दिन में एक हजार क्यूसेक तक कम हो गया। वहीं शाम को छह बजे यह 1426 क्यूसेक हो गया। यहां से मूनक हेड के लिए 950 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है। मूनक से हरियाणा व दिल्ली के लिए पानी का वितरण किया जाता है। मूनक से दिल्ली के लिए पैरलेल दिल्ली ब्रांच व पश्चिमी यमुना नहर तथा हरियाणा के लिए गोहाना ब्रांच, हांसी ब्रांच गोल्ली, रिफाइनरी और मूनक इस्टेट के लिए पानी बांटा जाता है।
विज्ञापन
वर्जन------
यमुना में जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। जितना भी पानी आ रहा है, उसे आगे भेज दिया जाता है। पानी कम होने की वजह से यूपी की सप्लाई बंद करनी पड़ी है। फिलहाल हरियाणा व दिल्ली के लिए 950 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है।
- एसडी शर्मा, अधिशासी अभियंता, यमुना जल सेवाएं
फोटो नंबर 34, 35