{"_id":"5b046c184f1c1b5c798b5c35","slug":"152701646717-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट को लेकर ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट को लेकर ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट
Updated Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट को लेकर ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा
रोडवेज में टिकट लेने को लेकर युवक ने कंडक्टर के साथ झगड़ा कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने साथियों के साथ चालक व परिचालक के साथ मारपीट भी की। यमुनानगर डिपो की बस के परिचालक रमेश ने बताया कि उसकी डयूटी दिल्ली से नारायणगढ़ रुट पर चलने वाली बस में है। सोमवार देर शाम को उनकी बस में बिलासपुर से दो युवक सवार हुए। टिकट मांगने पर पहले तो उन्होंने खुद को रोडवेज का चालक बताया फिर बाद में पुलिस कर्मचारी होने का रौब दिखाने लगे। रमेश ने उन्हें पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह इससे इंकार करने लगे। इस दौरान एक युवक ने दो टिकट ले ली जबकि दूसरा युवक टिकट नहीं लेने पर अड़ गया। रमेश ने बताया कि जब उनकी बस साढौरा बस अड्डे पर पहुंची तो इन दोनों युवकों के कई साथी पहले से ही वहां मौजूद थे। बस रूकते ही उन युवकों ने रमेश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रमेश के साथ मारपीट होते देखकर बस चालक विनोद दत्ता उसे बचाने आया तो इन युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई समे सिंह ने बताया कि एक युवक की पहचान कर ली गई है। अन्य की पहचान के प्रयास जारी है।