फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   इस बार पांच किग्रा कम मिलेगा खाद, रेट भी 1.15 रुपए प्रति किलो बढ़ाया

इस बार पांच किग्रा कम मिलेगा खाद, रेट भी 1.15 रुपए प्रति किलो बढ़ाया

Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
इस बार पांच किग्रा कम मिलेगा खाद, रेट भी 1.15 रुपए प्रति किलो बढ़ाया
इस बार पांच किग्रा कम मिलेगी खाद, रेट भी 1.15 रुपये प्रति किलो बढ़ाया
विज्ञापन

यमुनानगर।
रासायनिक खादों के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए कृषि विभाग ने खाद का वजन घटा दिया है। इस बार किसानों को प्रति बैग पांच किग्रा यूरिया कम मिलेगा। पहले जहां एक बैग में 50 किग्रा होता था, अब इसे पांच किग्रा घटा कर 45 किग्रा कर दिया है। वहीं लागत में 1.15 रुपये प्रति किग्रा का इजाफा भी किया गया है।
बैग के हिसाब से डालते हैं किसान
दरअसल खेतों में खाद उसके किलोग्राम की बजाय बैग के हिसाब से लगाते हैं। किसानों की इसी सोच को देखते हुए सरकार ने यूरिया खाद के 50 किलो के कट्टे का वजन घटाकर 45 किलो कर दिया है। इससे कम से कम प्रति बैग पांच किलो यूरिया की बचत होगी। खेतों में भी कम खाद पड़ेगी तो उर्वरा शक्ति को भी कम नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
-50 किलो के बैग का मूल्य 326.50 रुपये था।
-45 किग्रा के बैग की कीमत 295 रुपये रखी गई है।
-प्रति किलो एक रुपये पंद्रह पैसे मूल्य अधिक होगा।
-जिले में 75 हजार हेक्टेयर है धान का रकबा।

10 फीसदी कमी होगी
किसान 45 किग्रा का बैग खरीदेंगे और जितने बैग का वह पहले इस्तेमाल करते थे, उतने का ही इस्तेमाल करेंगे। यह अप्रत्यक्ष रूप से खपत में 10 प्रतिशत की कमी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार बिना नहीं मिलेगी खाद
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए खरीफ सीजन में खाद की खरीद के लिए आधार अनिवार्य किया गया है। डीलरों को पीओएस मशीन के माध्यम से ही बिक्री करनी होगी। यानि बायोमीट्रिक सिस्टम प्रयोग में लाया जा रहा है। कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए पेमेंट मशीन भी जारी की गई है।

--------
किसान बैगों की संख्या के हिसाब से यूरिया का इस्तेमाल करते हैं। जब हमने किसानों को 50 किग्रा के बैग की संख्या को कम करने के लिए कहा, उन्होंने नहीं सुना। इसलिए हमने खपत को कम करने के लिए 45 किग्रा के बैग बेचना शुरू कर दिया है। वजन कम करने का उद्देश्य यूरिया की खपत को कम करना और उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
- डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed