फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किसान सम्मेलन से नदारद रहे रादौर विधायक, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने भी किसानों को कराया डेढ़ घंटे इंतजार

किसान सम्मेलन से नदारद रहे रादौर विधायक, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने भी किसानों को कराया डेढ़ घंटे इंतजार

Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मेलन से नदारद रहे रादौर विधायक, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने भी किसानों को कराया डेढ़ घंटे इंतजार
किसान सम्मेलन से नदारद रहे रादौर विधायक, केंद्रीय मंत्री ने भी किसानों को कराया डेढ़ घंटे इंतजार
विज्ञापन

गन्ना पेमेंट दिलाने की मांग पर पीएम व बाईपास पर अंडरपास की मांग पर गडकरी से मिलने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
सत्यम पैलेस में रविवार को किसान सम्मेलन हुआ। इसके लिए दोपहर तीन बजे का समय निर्धारित था। जिले सहित आसपास के जिलों से भी करीब तीन हजार किसान सम्मेलन में समय से पहुंच गए। किंतु सम्मेलन के बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह करीब साढ़े चार बजे पहुंचे। उनके इंतजार में डेढ़ घंटे तक गर्मी में किसानों के पसीने छूटते नजर आए। उधर, पूरे कार्यक्रम से रादौर विधायक श्यामसिंह राणा नदारद रहे।
किसान सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के निजि सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान, बलिंद्र सिंह मलिक, सतबीर ढांडा, बलदेव, रणधीर सिंह, अजय जैलदार ने कराया। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष उनके निजी सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान व किसान संघ के जिला प्रधान रामबीर ने चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान न किए जाने और यमुनानगर में बाईपास बनने से दोनों ओर लगते गांवों के बंद हुए लिंक रोडों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा मेहनत से तैयार की गई गन्ने की फसल का भुगतान चीनी मिलों को देना होगा। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। क्षेत्र के लोग जल्द उन्हें दिल्ली में आकर मिलें। वह बाईपास पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने को लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
दादुपुर-नलवी नहर को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले किसान : भाजपा सरकार द्वारा दादूपुर-नलवी नहर योजना को बंद किए जाने के मामले को लेकर किसान केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से मिले। किसान नेता अर्जुन, जगीर सिंह, जसवंत सिंह, सुलेखचंद, कश्मीर सिंह, प्रेमसिंह के नेतृत्व में किसानों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर दादूपुर नलवी नहर योजना को रद्द करने वाले प्रदेश सरकार के बिल को अनुमति न दिए जाने व किसानों को उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की गई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को केंद्र तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-44, 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed