फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ग्रीष्मावकाश में बच्चों को मिलेगा शैक्षणिक के अलावा जीवन कौशल से संबंधित गतिविधि आधारित होमवर्क

ग्रीष्मावकाश में बच्चों को मिलेगा शैक्षणिक के अलावा जीवन कौशल से संबंधित गतिविधि आधारित होमवर्क

Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश में बच्चों को मिलेगा शैक्षणिक के अलावा जीवन कौशल से संबंधित गतिविधि आधारित होमवर्क
विद्यार्थी ग्रीष्मावकाश में होमवर्क के साथ सीखेंगे जीवन कौशल के गुण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश के दौरान ज्वॉयफुल एक्टिविटी के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक होमवर्क के अतिरिक्त जीवन कौशल से संबंधित गतिविधि आधारित होमवर्क देने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी डीइओ, बीईओ समेत तमाम प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि 1 जून से 30 जून के मध्य होने वाले ग्रीष्मावकाश में अध्यापकों द्वारा जो गृहकार्य दिया जाता है वो अधिकतर पाठ्यक्रम पर आधारित होता है जबकि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी का चहुंमुखी विकास करके उसे आत्मनिर्भर, कुशल तथा सभ्य नागरिक बनाना है। इसलिए होमवर्क इस प्रकार दिया जाए जिसके माध्यम से विद्यार्थी जीवन कौशल भी सीख सकें। वह पर्यावरण और जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशील हो, परिवारों के प्रति उसकी सोच अधिक से अधिक व्यापक बनाते हुए व्यापक तथा प्रायोगिक बन सके तथा माता पिता और अभिभावक उनके साथ अपना जुड़ाव और रिश्तों को अधिक व्यापक बनाते हुए मजबूत करें।

पेरेंट्स के साथ मिलकर करेंगे होमवर्क
यह होमवर्क माता पिता के साथ मिलकर किया जाना है। जिसकी 6 से 8 पेज की रिपोर्ट विद्यार्थी अपने कक्षा अध्यापक को प्रस्तुत करेंगे। ग्रीष्मावकाश में गांव व परिवार का इतिहास, भोजन का उपयोग एवं पाक कला, मेहनत के प्रति सम्मान, पुस्तकों का अध्ययन, दादा-दादी, नाना-नानी से वार्तालाप, कार्य स्थल का भ्रमण, पेड़-पौधों का संरक्षण एवं पशु पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता, टीवी, मोबाइल से दूरी, डाकघर बचत खातों का संचालन, स्वच्छ भारत अभियान के तहत आस-पास की सफाई।
विज्ञापन

होमवर्क पर डाइट करेगा रिसर्च वर्क
इसके साथ-साथ अभिभावक बच्चों को अधिक से अधिक समय प्रदान करें। उनके साथ खेले हंसी मजाक करें, चुटकुले सुनाए व उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। छुट्टियों के दौरान उपर्युक्त में से चुने गए किसी एक या एक से अधिक प्रोजेक्ट को 6 से 8 पृष्ठों की रिपोर्ट विद्यार्थी अपने कक्षा अध्यापक को सौंपेंगे तथा प्राप्त रिपोर्ट में से श्रेष्ठ रिपोर्ट अपने अपने जिले की डाइट को रिसर्च वर्क के लिए दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की यह अच्छी पहल है। इससे बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी एक्टिव होंगे। उनकी बौद्घिक क्षमता भी बढ़ेगी।
-महेंद्र सिंह कलेर, हेड टीचर, रामपुरा स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed