{"_id":"5b01c55f4f1c1bd9408b6c01","slug":"15268427142-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के धुएं से अनियंत्रित होकर गड्डे में गिरा ट्रक भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग के धुएं से अनियंत्रित होकर गड्डे में गिरा ट्रक भी जला
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में लगी आग, सड़क पर फैले धुएं से अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रक भी जला
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गांव खेड़ी लक्खा सिंह के पास रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने पर एक किसान की एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं धुएं से सड़क पर गुजर रहा एक सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर शिवम पैलेस के पास गड्ढे में जा गिरा। जिस कारण समान से लदा ट्रक भी आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया। ट्रक चालक व उसका बेटा समय रहते ट्रक से कूदकर बाहर निकलने में कामयाब हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक व लाखों रुपये का करियाने का सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्रभावित किसान महेन्द्र सिंह मसाना को भी लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
रविवार दोपहर को लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गांव खेडी लक्खा सिंह में मेन रोड पर शिवम पैलेस के पास आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। तेज हवा के कारण आग फैलकर सड़क तक चली गई। सड़क पर आग के कारण धुआं फैल गया। इस दौरान रेलवे वर्कशाप निवासी बलबीर सिंह दिल्ली से यमुनानगर करियाने का सामान लेकर आ रहा था। धुएं के कारण चालक बलबीर सिंह को रास्ता दिखाई नहीं दिया। जिस कारण उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
फोटो: 14 व 15